Virat Kohli and Travis Head Fight: आईपीएल 2026 का 67वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सिर्फ बल्लेबाजी और गेंदबाजी तक सीमित नहीं रहा. इस अहम मैच के दौरान स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसके चलते मुकाबले में माहौल गरमा गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. हालांकि, विराट कोहली इस बहस के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और अपना विकेट गंवा बैठे.
Live मैच में भिड़े विराट कोहली-ट्रेविस हेड
विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच ये गरमागरम घटना तब घटी जब आरसीबी मैच में 256 रनों के बड़े टारेगट का पीछा कर रही थी. इस दौरान पारी का चौथा ओवर स्पिनर शिवांग कुमार ने फेंका. इस ओवर में ट्रेविस हेड ने एक थ्रो फेंका, जो विराट कोहली के करीब से निकला, जिसके बाद विराट कोहली भड़क गए. कोहली और हेड एक-दूसरे से बहस करते हुए नजर आए. ओवर खत्म होने के बाद भी दोनों खिलाड़ियों के बीच गरमा गर्मी का माहौल देखने को मिला.
#ViratKohli
#TravisHead
Tensions rise in high voltage clash
#TATAIPL Race to Playoffs 2026
#SRHvRCB | LIVE NOW
https://t.co/52qPTW2gSO pic.twitter.com/JOiWaxNW6T
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 22, 2026
अगले ओवर में वेंकटेश अय्यर के आउट होने से खेल और भी गरमा गया. जश्न के बीच हेड कोहली के पास से गुजरते हुए उनसे कुछ कहते नजर आए, जिसका विराट भी कड़ा जवाब देते हुए नजर आए. इससे पहले मैच की पहली पारी के दौरान कोहली ने हेड के आउट होने पर जोरदार जश्न मनाया था.
सस्ते में आउट हुए विराट कोहली
विराट कोहली के लिए ये मुकाबला कुछ खास नहीं रहा. 256 रनों का पीछा करते हुए वह 11 गेंदों पर सिर्फ 15 रन ही बना सके, इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके निकले. दूसरी ओर, ट्रेविस हेड भी इस मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके, लेकिन एक तूफानी शुरुआत देने में कामयाब रहे. उन्होंने 16 गेंदों पर 26 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल रहे. इस दमदार शुरुआत से चलते हैदराबाद की टीम मुकाबले में 255 रन बनाने में कामयाब रही.
#TravisHead 

#TATAIPL Race to Playoffs 2026
#SRHvRCB | LIVE NOW
https://t.co/52qPTW2gSO pic.twitter.com/JOiWaxNW6T