साई सुदर्शन-यशस्वी जायसवाल ओपनर, केएल राहुल OUT, सिराज IN: दूसरे टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया ए की संभावित प्लेइंग इलेवन

इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 31 अक्टूबर यानी शनिवार से खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत सुबह 3.30 बजे से (भारतीय समय के मुताबिक) होगी और टॉस सुबह 3.00 बजे किया जाएगा।

इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था और भारतीय टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगा।

पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम के बल्लेबाज ज्यादा अच्छा नहीं खेल पाए थे, लेकिन दूसरी पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी शानदार रही थी और ध्रुव जुरेल की टीम मैच को ड्रॉ कराने में सफल रही थी। अब दूसरे टेस्ट मैच में इंडिया की टीम जीत के इरादे से उतरेगी, लेकिन इस मैच की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सिराज को प्लेइंग इलेवन में मिल सकता है मौका

दूसरे टेस्ट के लिए इंडिया ए की टीम में केएल राहुल नहीं होंगे जो वनडे सीरीज के लिए मुख्य टीम के साथ जुड़ेंगे तो वहीं मोहम्मद सिराज इस मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अब राहुल के नहीं होने से दूसरे मैच में पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल के साथ साई सुदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं जबकि देवदत्त पडिक्कल तीसरे नंबर पर होंगे जिन्होंने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 199 रन बनाए थे। साई ने भी दूसरी पारी में 91 रन बनाए थे, लेकिन यशस्वी का लय में नहीं होना टीम के लिए चिंता का विषय जरूर होगा।

दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में बल्लेबाजी क्रम में यश राठौड़, ध्रुव जुरेल होंगे जबकि टीम में बतौर ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और मानव सुतार होंगे। मानव को पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी सिराज की अगुआई में अंशुल कंबोज, आकाश दीप पर होगी जबकि मुकेश कुमार और आकिब नबी में से किसी एक को मौका मिल सकता है। दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन से मुकेश चौधरी की छुट्टी हो सकती है।

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंडिया ए की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, यश राठौड़, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुतार, अंशुल कंबोज, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, मुकेश कुमार/आकिब नबी।

दूसरे टेस्ट के लिए इंडिया ए की टीम

यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर/कप्तान), यश राठौड़, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, आकाश दीप, मुकेश चौधरी, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, स्मरण रविचंद्रन, मानव सुतार।

वैभव सूर्यवंशी निकले केएल राहुल से आगे, युवराज सिंह नंबर 1; T20I की पहली 10 पारियों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय

वैभव ने तीसरे मैच में 4 छक्के लगाए और वो अब टी20आई की पहली 10 पारियों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए।

Leave a Comment