सहवाग ने 15 साल पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी वनडे की अपनी सबसे बड़ी पारी, 219 में चौकों-छक्कों से बनाए थे 142 रन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से तिरुअनंतपुरम में होगी, लेकिन क्या आपको बता है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे प्रारूप में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं।

जी हां, ये कमाल करने वाले बैटर वीरेंद्र सहवाग हैं जिन्होंंने 15 साल पहले यानी साल 2011 में इस टीम के खिलाफ इंदौर में गजब की पारी खेली थी और 215 रन ठोके थे।

सहवाग का इंदौर में आया था तूफान

भारत की तरफ से वनडे प्रारूप में पहला दोहरा शतक तो सचिन तेंदुलकर ने लगाया था और उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 200 रन की पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद भारत की तरफ से वनडे में दूसरा दोहरा शतक लगाने का कमाल वीरेंद्र सहवाग ने किया था और वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 219 रन की पारी खेली थी। ये सहवाग के वनडे करियर का पहला दोहरा शतक था और भारतीय धरती पर इंडीज के खिलाफ खेली गई सबसे बड़ी पारी भी रही थी। यही नहीं ये वनडे प्रारूप में भारत की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सबसे बड़ी पारी भी थी।

सहवाग ने 149 गेंदों पर बनाए थे 219 रन

वीरेंद्र सहवाग ने 8 दिसंबर 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एतिहासिक पारी खेली थी और इस मैच में उन्होंने 149 गेंदों पर 219 रन ठोक दिए थे। सहवाग ने अपनी इस पारी के दौरान 7 छक्के और 25 चौके भी लगाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 146.98 का रहा था। सहवाग ने अपनी इस पारी में सिर्फ बाउंड्रीज यानी चौकों और छक्कों से ही 142 बना दिए थे। सहवाग की इस पारी के दम पर भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 418 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था और टीम इंडिया को 153 रन के अंतर से बड़ी जीत भी मिली थी।

15 साल से कायम है सहवाग का रिकॉर्ड

सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 साल पहले जो 219 रन की पारी खेली थी वो एक बड़ा रिकॉर्ड था और इंडीज के खिलाफ वनडे में ये किसी भी भारतीय द्वारा बनाया गया बेस्ट स्कोर था और ये रिकॉर्ड अब तक अटूट है। हालांकि वनडे में भारत की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है जिन्होंने 162 रन की पारी खेली थी। वैसे सहवाग का ये रिकॉर्ड कब टूटता है ये देखने वाली बात होगी।

रविंद्र जडेजा नंबर 1, कुलदीप टॉप-5 में; वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 भारतीय

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे प्रारूप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रविंद्र जडेजा पहले नंबर पर हैं जबकि कुलदीप यादव भी टॉप-5 में शामिल हैं।

Leave a Comment