श्रीलंका को ट्राई वनडे सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, पथुम निसांका हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

श्रीलंका क्रिकेट टीम अभी पाकिस्तान के लंबे दौरे पर है, जहां उसने मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के बाद अब 18 अक्टूबर से वनडे ट्राई सीरीज खेलनी है, जिसमें उससे पहले उनको एक बड़ा झटका लगा है।

 जिसमें पथुम निसांका को भी शामिल किया गया था, लेकिन इंग्लैंड के दौरे पर हैमस्ट्रिंग इंजरी से अभी तक पूरी तरह से उबरने की नहीं वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं जो श्रीलंकाई टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से निसांका के बाहर होने की जानकारी के साथ उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का भी ऐलान कर दिया गया है।

निसांका को खेलने के लिए नहीं मिली मेडिकल टीम से मंजूरी

पाकिस्तान की मेजबानी में होनी वाली इस वनडे ट्राई सीरीज में श्रीलंका के अलावा तीसरी टीम इंग्लैंड की है। इस त्रिकोणीय सीरीज के लिए जब श्रीलंकाई टीम के स्क्वाड का ऐलान हुआ था तो पथुम निसांका को लेकर पहले ही फिटनेस संबंधी मंजूरी मिलने के बाद खेलने की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद अब मेडिकल टीम से मंजूरी नहीं मिलने के साथ निसांका बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने स्क्वाड में निसांका की जगह पर लाहिरू उडाना को शामिल किया है। उडारा ने अभी तक वनडे में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वह श्रीलंका के लिए पांच टेस्ट और 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वह सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ तीन T20I और इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ तीन T20I मैचों में खेले थे।

इंग्लैंड दौरे पर लगी थी निसांका को चोट

पथुम निसांका को हैमस्ट्रिंग इंजरी इंग्लैंड के दौरे पर हुई थी, जिसके चलते वह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर रहे थे। निसांका को श्रीलंका के पाकिस्तान के इस दौरे पर 9 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम में भी शामिल किया है। हालांकि, उनका खेलना पूरी तरह से उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। वहीं ट्राई वनडे सीरीज को लेकर बात की जाए तो उसका पहला मैच 18 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम के बीच में रावलपिंडी के स्टेडियम में खेला जाएगा।

Leave a Comment