श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित वनडे टीम, बुमराह कर सकते हैं वापसी

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल की घरेलू सीरीज़ खेलेगी। दोनों टीमें 13 से 27 दिसंबर तक तीन ODI और इतने ही T20I मुकाबले खेलेगी। श्रीलंका के खिलाफ इस व्हाइट बॉल सीरीज के लिए प्रज्ञान ओझा की अगुवाई वाली सेलेक्शन पैनल ने ODI टीम चुन ली है और जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

लेकिन इससे पहले चलिए हम जानने की कोशिश करते हैं कि इस टीम में किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

सलामी जोड़ी-
सलामी जोड़ी की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे। इस बार भी यशस्वी जायसवाल के लिए कोई जगह नहीं है।

मिडिल-ऑर्डर-
विराट कोहली तीसरे नंबर पर बैटिंग करेंगे और उनके बाद श्रेयस अय्यर आएंगे। रुतुराज गायकवाड़ के ODI में जगह खोने की संभावना है। उन्होंने अय्यर की गैरमौजूदगी में ODI में वापसी की और NZ सीरीज़ के लिए अपनी जगह बनाए रखी। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ दो इनिंग्स में 23 रन बनाए।

ऑल-राउंडर्स-

फिट हो चुके हर्षित राणा ODI में वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया A के लिए अपनी फिटनेस साबित की और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग में दिल्ली के लिए भी खेल सकते हैं।

अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के दो-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर को भी शामिल किया जा सकता है। IPL 2026 के बाद जडेजा ODI टीम से बाहर हैं। ऐसे में उनके वापसी की उम्मीद बेहद कम है।

विकेटकीपर-
केएल राहुल और ईशान किशन टीम में दो विकेटकीपर होंगे। राहुल भारत के फर्स्ट-चॉइस विकेटकीपर हैं। विकेटकीपर होने के अलावा, राहुल और किशन दोनों रिजर्व ओपनर भी हैं।

तेज गेंदबाज-
जसप्रीत बुमराह के SL के खिलाफ तीन ODI खेलने की संभावना है। अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और गुरनूर ब्रार को मौका मिल सकता है। कुलदीप यादव फ्रंटलाइन स्पिनर होंगे।

श्रीलंका के खिलाफ भारत की संभावित टीम (India ODI Squad)-

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), नमन धीर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव

Leave a Comment