शैफाली वर्मा ने की हरमनप्रीत कौर की बराबरी, स्मृति मंधाना बाहर; WT20I में सबसे तेज शतक लगाने वाली टॉप 10 खिलाड़ी

भारत की स्टार महिला क्रिकेटर शैफाली वर्मा का जादू एशिया कप के बाद जापान में जारी एशियन गेम्स में भी देखने को मिल रहा है। शैफाली ने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन शतक जड़ा और 49 गेंद पर नाबाद 100 रन की पारी खेली।

टी20 इंटरनेशनल में यह उनका पहला शतक भी था। वह भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर बनीं।

शैफाली वर्मा ने इस मामले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की बराबरी की। हरमनप्रीत ने भी 49 गेंद पर शतक लगाया था और 8 साल बाद अब शैफाली ने उनके रिकॉर्ड की बराबरी की है। इस मामले में वेस्टइंडीज की खिलाड़ी डियांड्रा डॉटिन टॉप पर हैं जिन्होंने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 38 गेंद पर शतक लगाते हुए महिला क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था और 16 साल बाद भी यह रिकॉर्ड टूटा नहीं है।

स्मृति मंधाना ने भी अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में दो शतक लगाए हैं। उन्होंने हाल ही में एशिया कप 2026 के मैच में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 64 गेंद पर 124 रन की पारी भी खेली थी। हालांकि, वह सबसे तेज महिला टी20 शतक लगाने के मामले में लिस्ट से बाहर हैं। टॉप 10 में ही नहीं टॉप 25 में भी सिर्फ दो भारतीय ही हैं।

महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाली टॉप 10 खिलाड़ी

खिलाड़ी गेंद मैच मैदान वर्ष
डियांड्रा डॉटिन 38 वेस्टइंडीज महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला सेंट किट्स 2010
एलिसा हीली 46 ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम श्रीलंका महिला सिडनी 2019
हिलमैन-बर्मेजो 46 स्पेन महिला बनाम स्विट्जरलैंड महिला एम्ब्राच 2026
टैमी ब्यूमोंट 47 इंग्लैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टॉन्टन 2018
लॉरा वोल्वार्ट 47 दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला जोहान्सबर्ग 2026
आयशा जफर 47 पाकिस्तान महिला बनाम जिम्बाब्वे महिला कराची 2026
हरमनप्रीत कौर 49 भारत महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला प्रोविडेंस 2018
शैफाली वर्मा 49 भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला निशिन 2026
फरगाना हक 51 बांग्लादेश महिला बनाम मालदीव महिला पोखरा 2019
मेग लैनिंग 51 ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम इंग्लैंड महिला चेल्म्सफोर्ड 2019

फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम

भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 114 रन से मात देते हुए एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। भारत का सामना फाइनल में श्रीलंका से होगा। भारतीय टीम ने पिछली बार एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। अब टीम इंडिया गोल्ड मेडल डिफेंड करने उतरी है और फाइनल में पहुंच गई है। शैफाली वर्मा अब तक 2 पारियों में 140 रन बना चुकी हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

Asian Games 2026: भारत-बांग्लादेश मैच के बाद टॉप-10 बैटर-बॉलर; शैफाली हैं नंबर 2 तो स्मृति शीर्ष दस से बाहर

Asian Games 2026: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल के बाद एशियन गेम्स 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शैफाली दूसरे नंबर पर हैं जबकि मंधाना टॉप-10 से बाहर हैं। श्रीचरणी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं।

Leave a Comment