न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारतीय वनडे व टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल इस वक्त रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे चरण के मुकाबले में पंजाब के लिए छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेल रहे हैं, लेकिन वो इस टीम के खिलाफ पहली पारी में नहीं चल पाए।
वहीं पंजाब के लिए खेल के पहले दिन पहली पारी में कप्तान उदय सहारन ने शतक लगाया जबकि प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेली। पंजाब ने इस मैच में खेल के पहले दिन पहली पारी में 4 विकेट पर 269 रन बनाए।
गिल का नहीं चला बल्ला, उदय ने लगाया शतक
छत्तीसगढ़ के खिलाफ पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और हरनूर सिंह और विहान मलहोत्रा ने पारी की शुरुआत की। विहान पहली पारी में 40 रन जबकि हरनूर सिंह 20 रन के स्कोर पर आउट हो गए। चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए शुभमन गिल ने 5 गेंदों पर एक रन बनाए और उन्हें अजय मंडल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। पंजाब के लिए पहले विकेट के लिए हरनूर सिंह और विहान के बीच 55 रन की साझेदारी हुई।
पंजाब के कप्तान उदय सहारन पहली पारी में तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए और वो पहले दिन का खेल समाप्त होने तक नाबाद रहे। उदय ने 179 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से नाबाद 106 रन की पारी खेली तो वहीं प्रभसिमरन सिंह ने अच्छी बैटिंग करते हुए एक छ्क्का और 6 चौकों की मदद से 62 रन बनाए जबकि सलिल अरोड़ा 38 रन बनाकर नाबाद रहें। प्रभसिमरन सिंह और उदय के बीच चौथे विकेट के लिए 130 रन की शतकीय साझेदारी हुई जबकि उदय और सलिल के बीच 5वें विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी हो चुकी है और दोनों नाबाद हैं। पहले दिन छत्तीसगढ़ के लिए धर्मेंद्रसिंह जडेजा और अजय मंजल ने 2-2 सफलता हासिल की।
शाई होप टॉप पर, श्रेयस-संजू-अभिषेक नंबर 3; भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर
इस टी20 सीरीज में शाई होप ना सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे बल्कि सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी पहले स्थान पर रहे। होप ने 5 मैचों में कुल 20 छक्के लगाए जबकि दूसरे स्थान पर भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ट रहे जिन्होंने भी 5 मैचों में 15 छक्के जड़े।