शाहीन अफरीदी ने 150 वनडे विकेट लेकर पाकिस्तान के लिए रचा इतिहास, शोएब अख्तर-यूनिस रह गए पीछे

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार विकेट लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह पाकिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला लाहौर में खेला जा रहा है, जहां शाहीन अफरीदी की बेहतरीन गेंदबाजी के कारण इंग्लैंड की टीम 46.4 ओवर में 241 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने शतक लगाया।

पाकिस्तान के लिए सबसे तेज 150 विकेट

शाहीन अफरीदी ने रविवार को पाकिस्तान के लिए खेलते हुए वनडे में 150 विकेट पूरे किए। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बैंटन को आउट करके ये उपलब्धि हासिल की। वह पाकिस्तान के लिए सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। जबकि ये कारनामा करने वाले सबसे तेज गेंदबाज हैं। शाहीन अफरीदी ने अपने 80वें मैच में 150वां विकेट हासिल किया। जबकि पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने 78 मैचों में ये कमाल कर दिया था। हालांकि शाहीन ने पाकिस्तान के दिग्गज वकार यूनिस और शोएब अख्तर को पीछे छोड़ा दिया है। दोनों ही दिग्गजों को 150 विकेट तक पहुंचने के लिए 91 मैच लगे थे।

शमी-राशिद की बराबरी की

शाहीन अफरीदी वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से चौथे तेज गेंदबाज बन गए हैं। नेपाल के संदीप लामिछाने ने 74 मैचों में ये उपलब्धि हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 77 और मुश्ताक ने 78 मैचों में 150 विकेट पूरे किए थे। शाहीन चौथे स्थान पर मोहम्मद शमी और राशिद खान के साथ मौजूद हैं। इन दोनों गेंदबाजों ने वनडे में 150 विकेट लेने के लिए 80 मैच खेले थे।

इंग्लैंड हुआ ऑलआउट

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लाहौर में मुकाबला हो रहा। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 241 रन बनाए। इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। शाहीन अफरीदी ने उन्हें आउट किया। इसके बाद अफरीदी ने जो रूट को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। हैरी ब्रूक रन आउट हुए। जॉर्डन काक्स हारिस राउफ का शिकार हुए। सैम करन को शाहीन अफरीदी ने पवेलियन भेजा। पाकिस्तान के कप्तान शाहीन ने हेनरी को आउट करके इंग्लैंड की पारी का अंत किया। शाहीन ने 8.4 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट लिए। रजाउल्लाह और अराफत ने 2-2 विकेट लिए।

Leave a Comment