अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को 3 मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेना है और इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को भी खेलने का मौका मिल सकता है। वैभव को अगर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है और अगर अगर वो पहले मैच में 3 छक्के लगा देते हैं तो वो टी20आई में वीरेंद्र सहवाग को छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे।
वैभव ने अब तक टी20आई में खेले 6 मैचों में 14 छक्के लगाए हैं जबकि सहवाग ने 19 मैचों में 16 छक्के लगाए थे। वैभव अब 3 छक्के लगाते ही सहवाग को पीछे छोड़ देंगे और टी20आई में छक्के लगाने के मामले में उनसे आगे आ जाएंगे। वहीं भारत-अफगानिस्तान टी20आई सीरीज से पहले भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की करें तो इस लिस्ट में रोहित शर्मा अब भी पहले नंबर पर बने हुए हैं।
रोहित शर्मा हैं नंबर 1, 10वें नंबर पर हैं युवराज सिंह
भारत की तरफ से टी20आई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है जिन्होंने साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट के इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था। रोहित ने 159 टी20आई मैचों में 205 छक्के लगाए थे जबकि दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने 113 मैचों में 179 छक्के लगाए थे। इस सूची में तीसरे नंबर पर हार्दिक पंड्या हैं जिन्होंने 138 मैचों में 126 छक्के लगाए थे।
इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने 56 मैचों में 104 छक्के लगाए हैं जबकि 10वें स्थान पर युवराज सिंह हैं जिन्होंने 58 मैचों में 74 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में छठे नंबर पर केएल राहुल हैं जिन्होंने 72 मैचों में 99 छक्के लगाए थे जबकि संजू सैमसन 66 मैचों में 86 छक्के लगाकर 7वें स्थान पर मौजूद हैं। इशान किशन 55 मैचों में 77 छक्कों के साथ 9वें स्थान पर मौजूद हैं जबकि तिलक वर्मा 8वें नंबर पर 59 मैचों में 83 छक्के लगाकर मौजूद हैं।
T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 भारतीय
| प्लेयरप | साल | मैच | पारी | नाबाद | रन | बेस्ट स्कोर | औसत | गेंद | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 | 0 | 4 | 6 |
| रोहित शर्मा | 2007-2024 | 159 | 151 | 19 | 4231 | 121* | 32.05 | 3003 | 140.89 | 5 | 32 | 12 | 383 | 205 |
| सूर्यकुमार यादव | 2021-2026 | 113 | 107 | 17 | 3272 | 117 | 36.35 | 2008 | 162.94 | 4 | 25 | 7 | 297 | 179 |
| हार्दिक पंड्या | 2016-2026 | 138 | 109 | 28 | 2288 | 71* | 28.24 | 1568 | 145.91 | 0 | 9 | 4 | 168 | 126 |
| विराट कोहली | 2010-2024 | 125 | 117 | 31 | 4188 | 122* | 48.69 | 3056 | 137.04 | 1 | 38 | 7 | 369 | 124 |
| अभिषेक शर्मा | 2024-2026 | 56 | 55 | 2 | 1629 | 135 | 30.73 | 870 | 187.24 | 2 | 11 | 7 | 164 | 104 |
| केएल राहुल | 2016-2022 | 72 | 68 | 8 | 2265 | 110* | 37.75 | 1628 | 139.12 | 2 | 22 | 5 | 191 | 99 |
| संजू सैमसन | 2015-2026 | 66 | 58 | 5 | 1432 | 111 | 27.01 | 918 | 155.99 | 3 | 6 | 8 | 119 | 86 |
| तिलक वर्मा | 2023-2026 | 59 | 56 | 19 | 1645 | 120* | 44.45 | 1133 | 145.18 | 2 | 9 | 4 | 127 | 83 |
| इशान किशन | 2021-2026 | 55 | 55 | 1 | 1608 | 103 | 29.77 | 1099 | 146.31 | 1 | 12 | 3 | 165 | 77 |
| युवराज सिंह | 2007-2017 | 58 | 51 | 9 | 1177 | 77* | 28.02 | 863 | 136.38 | 0 | 8 | 1 | 77 | 74 |
वैभव सूर्यवंशी-अंशुल कंबोज नंबर 2, इशान टॉप पर; दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर
इशान किशन दलीप ट्रॉफी 2026 में ना सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे बल्कि वो सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी रहे। वैभव ने भी इतने छक्के लगाए और वो दूसरे स्थान पर अंशुल कंबोज के साथ संयुक्त रूप से रहे।