वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कमाल किया हुआ है. ये खिलाड़ी इस सीजन 37 छक्कों की मदद से 404 रन बना चुका है. सूर्यवंशी ने इस सीजन महज 36 गेंदों में शतक लगाया. सूर्यवंशी की बैटिंग के चर्चे भारत ही नहीं इंग्लैंड में भी हैं. इंग्लैंड के दो पूर्व कप्तानों ने सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. हालांकि उनमें से एक ने ये कह दिया कि सूर्यवंशी 21 साल की उम्र में ही रिटायर हो सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने ऐसा क्यों कहा?
सूर्यवंशी 21 साल की उम्र में रिटायर?
वैभव सूर्यवंशी के मुद्दे पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन, एलिस्टर कुक एक पॉडकास्ट में बैठे हुए थे. वॉन ने पॉडकास्ट में कहा, ‘क्रिकेट गेल ने सबसे तेज आईपीएल शतक 30 गेंदों में लगाया था. इस बच्चे ने 35 और 36 गेंदों में शतक लगा दिए हैं. एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 42 छक्के मारने वाले भारतीय अभिषेक शर्मा हैं और सूर्यवंशी अबतक 37 मार चुके हैं. क्या ये खिलाड़ी इस वक्त दुनिया का सबसे अच्छा सिक्स हिटर है?’
सूर्यवंशी को कितना पैसा मिल रहा है?
एलिस्टर कुक ने आगे कहा, ‘लेकिन इसके लिए सूर्यवंशी को कितना पैसा मिल रहा है? 14 साल के इस बच्चे को कितने में साइन किया गया है? मुझे लगता है सूर्यवंशी को दो साल की डील मिली है. उन्हें अगले सीजन में कितना पैसा मिलेगा. तब क्या होगा जब सूर्यवंशी कहेंगे कि उन्हें ऑक्श में जाना है.’ इसपर वॉन ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि राजस्थान रॉयल्स वैभव सूर्यवंशी को ऑक्शन में जाने देंगे. लेकिन मुझे लगता है कि सूर्यवंशी आयरलैंड दौरे पर आने वाले हैं. वो टीम इंडिया में खेलने चाहिए.’
पॉडकास्ट में बैठे फिल टफनेल ने कहा कि हो सकता है वैभव सूर्यवंशी 21 साल की उम्र में ही थक जाएं, जिस तरह से वो आगे बढ़ रहे हैं उसे देखकर ये लग रहा है. इसके बाद वॉन ने कहा कि उस उम्र तक तो सू्र्यवंशी के पास काफी पैसा हो जाएगा, वो रिटायर हो सकते हैं.