वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, फिर भी तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड; बने दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने बहुत छोटी उम्र में ही अपना कद ऐसा बना लिया है कि वह जब मैदान पर उतरकर कोई कारनामा करते हैं तो कोई ना कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। ऐसा ही अब वह मौजूदा दलीप ट्रॉफी में करते नजर आ रहे हैं।

वैभव ने सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन के खिलाफ 81 गेंद पर 92 रन की तूफानी पारी खेली। उनका यह इस टूर्नामेंट में पहला अर्धशतक था। इसी के साथ उन्होंने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 157 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में पचासा लगाया। वह इस टूर्नामेंट में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। उनसे पहले यह रिकॉर्ड 1969 में लक्ष्मण सिंह के नाम दर्ज हुआ था। लक्ष्मण ने 16 साल 23 दिन की उम्र में यह कमाल किया था। अब वैभव ने 57 साल बाद यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • वैभव सूर्यवंशी (2026): 15 साल 157 दिन
  • लक्ष्मण सिंह (1969): 16 साल 23 दिन
  • पीयूष चावला (2025): 16 साल 307 दिन

वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी से पहले भी कई मौकों पर सबसे युवा खिलाड़ी होने का कीर्तिमान बना चुके हैं। इसी साल उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करते हुए सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा था। वैभव ने हाल ही में भारत के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और इंग्लैंड दौरे पर उनका खास प्रदर्शन नहीं रहा था।

इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने अपने बल्ले का जादू दिखाया और दो अर्धशतक लगाए थे। वह वहां प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने थे। इस मामले में भी वह भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे।

वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, आसपास भी नहीं दुनिया का कोई बल्लेबाज; ये हैं 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बैटर्स

वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 में शायद ही ऐसा कोई टूर्नामेंट या फॉर्मेट छोड़ा होगा, जहां उनकी चर्चा नहीं हुई। अब इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद रेड बॉल में भी वह जलवा दिखा रहे हैं। यही कारण है कि साल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में हर फॉर्मेट मिलाकर उनके आसपास भी कोई नहीं है।

Leave a Comment