वैभव सूर्यवंशी बने RCB के लिए विलेन, हार के बाद कप्तान रजत पाटीदार का यह रिकक्शन हुआ वायरल

Vaibhav Sooryavanshi: आरसीबी को राजस्थान ने 6 विकेट से हरा दिया. आरसीबी की हार का सबसे बड़ा विलेन राजस्थान के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने जिन्होंने 26 गेंद पर 78 रन की तूफानी पारी खेली, वैभव ने अकेले दम पर आरसीबी को मैच से बाहर कर दिया.

यही कारण है कि हर तरफ वैभव सूर्यवंशी की तारीफ हो रही है. यही नहीं, मैच के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार भी वैभव के पास गए और उन्हें स्पेशल तौर पर शाबासी दी. सोशल मीडिया पर रजत और वैभव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरसीबी कैप्टन रजत अलग तरीके से वैभव से मिल रहे हैं. दरअसल, वैभव से मिलने के क्रम में रजत पाटीदार उनका गला पकड़ लते हैं, हालांकि रजत का यह जेस्चर मजाक में होता है. इसलिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इसका बुरा नहीं मानते हैं.

Leave a Comment