‘वैभव का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए क्रिस गेल को वापस आना पड़ेगा!’ हो गई भविष्यवाणी, सूर्यवंशी लगाएंगे तिहरा शतक

वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है. उनका कहना है कि भविष्य में वह तिहरा शतक भी लगा सकते हैं. बीते मंगलवार (24 नवंबर 2026) को इंडिया टुडे के साथ हुई खास बातचीत के दौरान ओझा ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि वह एक दिन तिहरा शतक भी लगा सकते हैं.

‘ उन्होंने कहा, ‘आज की पारी हर मायने में शानदार थी. इसमें आक्रामकता थी. मनोरंजन था और बेहतरीन बल्लेबाजी शामिल थी.’

वनडे फॉर्मेट के बारे में बातचीत करते हुए ओझा ने कहा, ‘एक तरह से वह वनडे क्रिकेट को देखने का हमारा नजरिया बदल रहे हैं. अगर कोई बल्लेबाज इतनी तेजी से रन बना सकता है और टीम 14 से 15 ओवरों में मैच जीत सकती है, तो सोचिए 50 ओवर में क्या हो सकता है. यदि पूरी टीम इसी आक्रामक सोच के साथ खेलती है तो.’

सूर्यवंशी के बनाए गए रिकॉर्ड्स के बारे में बात करते हुए मनीष ओझा ने कहा, ‘फिलहाल तो मुझे नहीं लगता कि कोई इन रिकॉर्ड्स को तोड़ पाएगा. इसके लिए शायद क्रिस गेल को वापस आना पड़ेगा. वैभव के रिकॉर्ड सिर्फ वैभव ही तोड़ सकते हैं.’

क्या सूर्यवंशी की नजर रिकॉर्ड्स और आंकड़ों पर होती है? सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘वह रिकॉर्ड्स या आंकड़ों को नहीं देखते हैं. वह सिर्फ गेंद को देखते हैं. वह एक ही बात समझते हैं कि अगर गेंद उनकी मारक रेंज में आती है तो वह उसे जरूर मारेंगे, चाहे कुछ भी हो.’

नेपाल के खिलाफ मुकाबले के बाद निराश थे वैभव

नेपाल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव केवल 26 रनों का योगदान दे पाए थे. जिससे वह निराश थे. ओझा ने कहा, ‘नेपाल के खिलाफ मैच के बाद मेरी उनसे बात हुई थी. वह काफी निराश थे. क्योंकि उन्हें लगा कि उन्होंने आसान टीम के खिलाफ अपना विकेट गंवा दिया था. वह खुद से खुश नहीं थे.’

मनीष ओझा का गंभीर के नाम संदेश

मनीष ओझा इस बात से सहमत नहीं हैं कि बेंच पर बैठने से वैभव को अनुभव मिलेगा. उन्होंने कहा, ‘वैभव ने आज जो पारी खेली. वह इसलिए हो पाया क्योंकि वह मैदान में खेल रहे थे. उन्होंने यह प्रदर्शन बेंच पर बैठकर नहीं किया है. अगर भारतीय टीम मैनेजमेंट को लगता है कि वह बेंच पर बैठकर अनुभव हासिल करेंगे तो मुझे नहीं लगता है कि यह सही तरीका है.’ ओझा के मुतबाकि वैभव को विकल्प या बैकअप खिलाड़ी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.

Leave a Comment