विकेटकीपर ने तोड़ा नियम और हार गई टीम, WBBL में हो गया बड़ा खेल

होबार्ट के मैदान पर महिला बिग बैश लीग में कुछ ऐसा हुआ जिसपर यकीन कर पाना मुश्किल है. होबार्ट हरीकेंस को अपने मैदान पर मेलबर्न रेनीगेड्स के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

बड़ी बात ये है कि होबार्ट की टीम ये मैच विकेटकीपर की गलती की वजह से हार गई. इस मुकाबले की आखिरी गेंद पर होबार्ट की विकेटकीपर ने एक नियम तोड़ा जिसकी वजह से मेलबर्न रेनीगेड्स टीम को जीत दे दी गई. आइए आपको बताते हैं आखिरी बॉल पर क्या ड्रामा हुआ?

विकेटकीपर की गलती से मैच हार गई होबार्ट

होबार्टकी टीम विकेटकीपर की गलती से मैच हार गई और ये गलती लिजेली ली ने की. मेलबर्न की टीम को आखिरी ओवर में 7 रनों की जरूरत थी. निकोल कैरी ने पहली चार गेंदों पर सिर्फ 2 रन दिए लेकिन पांचवीं गेंद पर वो डिएंड्रा डॉटिन से चौका लगवा बैठीं. इसके बाद आखिरी गेंद पर मेलबर्न को जीत के लिए एक रन चाहिए था. होबार्ट की गेंदबाज निकोला कैरी ने आखिरी गेंद खाली निकाल दी और इसके साथ ही मैच सुपर ओवर तक चला गया, लेकिन इसके बाद जब रीप्ले देखा गया तो खेल पूरी तरह पलट गया. रीप्ले में पता चला कि विकेटकीपर लिजेली ली ने गेंद को स्टंप के आगे से पकड़ा था. इसके बाद अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया और इस तरह मेलबर्न रेनीगेड्स को जीत दे दी गई.

 

 

मेलबर्न रेनीगेड्स को सोफी मोलिनेक्स ने जिताया

मेलबर्न रेनीगेड्स की जीत सोफी मोलिनेक्स ने तय की. बाएं हाथ की इस स्पिनर ने होबार्ट के खिलाफ 22 रन देकर 4 विकेट झटके. उन्होंने लीजेली ली रेटल ट्रेनमन, हेदर ग्राहम और मैडी ग्रीन के विकेट झटके. होबार्ट की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 154 रन ही बना सकी और मेलबर्न की टीम ने एक गेंद पहले 4 विकेट से मैच जीत लिया. हेली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए. डिएंड्रा डॉटिन ने 8वें नंबर पर उतरकर नाबाद 15 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

Leave a Comment