वरुण चक्रवर्ती हुए भारतीय टीम से बाहर, आज कौन खेलेगा अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी जगह? जानिए

इंडिया और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज नई दिल्ली में खेली जा रही है। सीरीज का एक मैच खेला जा चुका है, जिसे भारतीय टीम ने जीता था। हालांकि, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को दूसरे मैच से पहले एक बड़ा झटका लगा है।

भारतीय टीम का वह गेंदबाज सीरीज से बाहर हो गया है, जिसने कमाल की गेंदबाजी पहले मैच में की थी और एक भी बाउंड्री अपने 4 ओवर के कोटे में नहीं खाई थी। ये गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैं, जो चोट के चलते बाकी दो मैचों नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में इनकी जगह कौन खेलेगा? इसके बारे में जान लीजिए।

वरुण चक्रवर्ती ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में 4 ओवर में एक विकेट लिया था और सिर्फ 16 रन खर्च किए थे। एक भी चौका या छक्का उन्होंने अपनी 16 गेंदों में नहीं खाया था। हालांकि, चोट की वजह से वह अब आगे इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उनके जापान जाने की संभावना भी कम हो गई है, क्योंकि इस सीरीज के खत्म होते ही भारत को जापान जाना है, जहां पहले तो 22 सितंबर को भारत को जापान से भिड़ना है और फिर एशियन गेम्स का हिस्सा बनना है।

अब सवाल यह है कि वरुण चक्रवर्ती की जगह आज यानी 15 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में कौन खेलेगा? इसका जवाब अभी तो आपको स्क्वॉड से मिल जाएगा, क्योंकि रवि बिश्नोई टीम का हिस्सा हैं। संभावना यह भी है कि अगर कोई स्पिनर टीम में आएगा भी तो उसे कम से कम दूसरे मैच में सीधे खेलने को नहीं मिलेगा। रवि बिश्नोई ही उन्हें रिप्लेस करने के लिए बेस्ट ऑप्शन अभी आपको स्क्वॉड से नजर आएंगे। बिश्नोई लेग स्पिनर हैं और वे इन परिस्थितियों में अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं।

टीम इंडिया के लिए है ये एक बड़ी समस्या

टीम इंडिया ने भले ही बड़ी जीत अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में हासिल की, लेकिन एक कमजोरी भी टीम इंडिया की उजागर हो गई थी। भारत को पांचवें गेंदबाज की कमी खली थी। 3 गेंदबाजों ने मिलकर 4 ओवर किए थे और उन 4 ओवरों में 59 रन भारत ने खाए थे। बाकी के 16 ओवर में भारत ने 98 रन ही अफगानिस्तान के खिलाफ दिए थे। नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने मिलकर चार ओवर फेंके थे। नितीश रेड्डी ने 2 ओवर में 30, शिवम दुबे ने एक ओवर में 21 और अभिषेक ने 8 रन दिए थे।

Leave a Comment