रोहित-हेल्स ओपनर, रसेल, बटलर, कोहली भी शामिल; ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने चुनी ऑल-टाइम राइट हैंडर्स प्लेइंग 11

स्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रिस ग्रीन इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में बारबादोस ट्राईडेन्ट्स की कप्तानी कर रहे हैं। इस लीग के दौरान उन्होंने अपनी पसंदीदा ऑल-टाइम बेस्ट राइट हैंडर्स प्लेइंग इलेवन का चयन किया।

ग्रीन ने अपनी टीम में सिर्फ ऐसे बल्लेबाजों को शामिल किया जो दाएं हाथ के बैटर हैं साथ ही ऐसे गेंदबाजों को शामिल किया जो दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं। ग्रीन ने अपनी टीम में 3 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया।

रोहित शर्मा-एलेक्स हेल्स ओपनर, 3 ऑलराउंडर शामिल

क्रिस ग्रीन ने अपनी टीम में ओपनर के रूप में रोहित शर्मा और एलेक्स हेल्स को शामिल किया। ये दोनों ही बेहद आक्रामक बल्लेबाज हैं और किस तरह से पारी की शुरुआत करते हैं ये तो पूरी दुनिया जानती है। ग्रीन ने तीसरे नंबर पर जोस बटलर को रखा जो विकेटकीपिंग भी करते हैं जबकि चौथे स्थान पर बैटिंग क्रम मं उन्होंने विराट कोहली को शामिल किया। ग्रीन ने अपनी इस टीम में तीन बेहतरीन ऑलराउंडर्स को जगह दी।

ग्रीन की इस टीम में शेन वॉटसन, किरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल बतौर ऑलराउंडर शामिल किए गए। शेन तेज गेंदबाजी विकल्प भी उपलब्ध करवाते हैं जबकि पोलार्ड और रसेल भी बल्लेबाज के साथ-साथ धाकड़ गेंदबाज भी हैं। ग्रीन ने अपनी टीम में बतौर स्पिनर राशिद खान और सुनील नरेन को शामिल किया जबकि तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा को शामिल किया।

क्रिस ग्रीन द्वारा चुनी गई ऑल-टाइम बेस्ट राइट हैंडर्स प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, एलेक्स हेल्स, जोस बटलर, विराट कोहली, शेन वॉटसन, किरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, राशिद खान, सुनील नरेन, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।

तिलक-शाहबाज से आगे सुदीप, वैभव टॉप-5 में; दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

दलीप ट्रॉफी 2026 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सुदीप कुमार घरामी पहले नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक खेले 2 मैचों में सबसे ज्यादा 31 चौके लगाए हैं जबकि शाहबाज अहमद ने एक मैच में 17 चौके लगाए हैं और वो दूसरे नंबर पर है।

Leave a Comment