भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं. (Photo: PTI)

इन दिनों टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर गए हुए रोहित ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को बताया है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहेंगे.
(Photo: PTI)

घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 14 दिसंबर से शुरू होगी और उसी महीने 13 से 19 तारीख के बीच भारत-श्रीलंका ODI सीरीज होगी जिसके बाद रोहित टीम से जुड़ेंगे. (Photo: PTI)

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में MCA के एक सूत्र ने बताया कि रोहित ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए खुद को उपलब्ध बताया लेकिन कितने मैच खेलेंगे, इसके बारे में वह बाद में बताएंगे. (Photo: PTI)

रोहित पिछले सीजन में भी इस टूर्नामेंट के 2 मैच खेलने पहुंचे थे जहां उन्होंने सिक्किम के खिलाफ 94 गेंदों में 155 रन बनाए थे, जबकि उत्तराखंड के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हुए थे. (Photo: PTI)

रोहित के इस फैसले से एक बार फिर नजरें विराट कोहली पर टिक जाएंगी कि क्या वो भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगे. कोहली ने भी पिछले सीजन में 2 मैच में 131 और 77 रन की पारियां खेली थीं. (Photo: PTI)