रोहित शर्मा नंबर 2, जो रूट नीचे फिसले, शुभमन गिल टॉप पर; 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

रोहित शर्मा का वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा और उन्होंने इन मैचों में एक शतक और एक अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित ने इस वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 92 रन बनाए और वो शतक से चूक गए, लेकिन इन रन के दम पर वो साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए।

रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर पहुंचे

रोहित शर्मा साल 2026 में वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए और उन्होंने जो रूट को पीछे छोड़ दिया। रोहित शर्मा ने इस साल अब तक वनडे क्रिकेट में कुल 12 मैच खेले हैं और इनकी 12 पारियों में उन्होंने 50.33 की औसत से 604 रन बनाए हैं और इसमें 2 शतक व 2 अर्धशतक मौजूद हैं। रोहित शर्मा का इस साल वनडे में बेस्ट स्कोर 138 रन रहा है। वहीं उन्होंने जो रूट को पीछे छोड़ा जिन्होंने इस साल अब तक खेले 9 मैचों में 573 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।

इस साल अब तक वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल मौजूद हैं जिन्होंने 12 मैचों में 3 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 895 रन बनाए हैं जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 223 रन रहा है। इस साल वनडे में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने 9 मैचों में 552 रन बनाए हैं जिसमें उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं। वहीं 5वें स्थान पर दीपेंद्र एरी हैं जिन्होंने 14 मैचों में 513 रन बनाए हैं।

साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

बल्लेबाज साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
शुभमन गिल 2026-2026 12 11 3 895 223* 111.87 754 118.7 3 5 0 115 18
रोहित शर्मा 2026-2026 12 12 0 604 138 50.33 577 104.67 2 2 0 67 26
जो रूट 2026-2026 9 9 4 573 111* 114.6 651 88.01 1 5 0 50 2
विराट कोहली 2026-2026 9 9 1 552 139* 69 468 117.94 2 3 1 46 17
दीपेंद्र एरी 2026-2026 14 13 0 513 100 39.46 590 86.94 1 5 0 42 9
आसिफ शेख 2026-2026 13 13 0 497 102 38.23 673 73.84 1 2 0 48 11
तंजीद हसन 2026-2026 12 12 1 486 107 44.18 468 103.84 1 5 1 46 22
शाई होप 2026-2026 10 9 2 477 162* 68.14 494 96.55 2 2 0 35 13
डेरिल मिचेल 2026-2026 6 6 1 473 137 94.6 484 97.72 2 2 0 45 9
तौहीद हृदय 2026-2026 12 11 4 433 83 61.85 547 79.15 0 3 1 32 4

शुभमन गिल नंबर 1, रोहित रहे कोहली से आगे; वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहले नंबर पर रहे जबकि रोहित शर्मा, विराट कोहली से आगे रहे।

Leave a Comment