रोहित-कोहली WI के खिलाफ इतिहास रचने की दहलीज पर, ऐसा करने वाली बनेगी दुनिया की पहली जोड़ी

रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी आज जब वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे खेलने मैदान पर उतरेगी तो उनकी नजरें इतिहास रचने पर होगी। रोको वेस्टइंडीज के खिलाफ वो कारनामा करना चाहेंगे जो आज तक वर्ल्ड क्रिकेट में किसी जोड़ी ने नहीं किया।

यह रिकॉर्ड है किसी एक टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेटर में एक जोड़ी के रूप में 1000 रन बनाना। वर्ल्ड क्रिकेट में अभी तक 23 जोड़ियां ऐसी हैं, जिन्होंने किसी ना किसी टीम के खिलाफ 1000 या उससे अधिक वनडे रन बनाए हैं। मगर कोई जोड़ी आज तक वेस्टइंडीज के खिलाफ यह करिश्मा नहीं कर पाईं।

रोहित-कोहली की जोड़ी आज रचेगी इतिहास?

रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 982 रन बनाने का रिकॉर्ड है। यह रन रोको ने 15 मैचों में 70 से अधिक की औसत के साथ बनाए हैं। इस दौरान दोनों के बीच 4 शतकीय साझेदारी और दो अर्धशतकीय साझेदारी हुईं हैं। रोहित और विराट के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी पार्टनरशिप 246 रनों की रही थी।

आज अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक साथ खेलने का मौका मिलता है और दोनों मिलकर 18 रनों की पार्टनरशिप करते हैं तो यह जोड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट के इतिहास में 1000 रन बनाने वाली पहली जोड़ी बन जाएगी।

रोहित-कोहली के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर एक जोड़ी के रूप में सबसे ज्यादा 1454 रन बनाने का रिकॉर्ड है। वहीं वर्ल्ड रिकॉर्ड 1484 रनों का है, जो वेस्टइंडीज की सबसे महान डेसमंड हेन्स और रिची रिचर्डसन की जोड़ी के नाम है। उन्होंने यह रन पाकिस्तान के खिलाफ बनाए थे।

कोहली की नजरें सचिन तेंदुलकर के 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड पर

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में किंग कोहली की नजरें 1-2 नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर के 4-4 वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है।

  • सबसे तेज 15000 वनडे रन- विराट कोहली इस मील के पत्थर से 59 रन ही दूर है। कोहली इतने रन बनाते ही वनडे में 15000 रन का आंकड़ा छूने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक यह मुकाम सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने ही हासिल किया है।
  • विराट कोहली को सचिन के 60 लिस्ट-A टन के ऑल-टाइम रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए दो और सेंचुरी की जरूरत है, अभी इस फ़ॉर्मेट में उनकी 59 सेंचुरी हैं।
  • अभी घर पर 41 इंटरनेशनल सेंचुरी बना चुके विराट, सचिन के घर पर 42 सेंचुरी के ऑल-टाइम रिकॉर्ड को तोड़ने से दो और सेंचुरी दूर हैं।
  • विराट सचिन के एक और रिकॉर्ड, घर पर सबसे ज़्यादा ODI रन (सचिन द्वारा 164 मैचों में 6,976) को तोड़ने से सिर्फ़ 110 रन दूर हैं। अभी, विराट 130 मैचों और 127 इनिंग्स में 62.42 के एवरेज से 6,867 रन बना चुके हैं, जिसमें 27 सेंचुरी और 36 फिफ्टी शामिल हैं।

Leave a Comment