राशिद खान के हाथ चली गई कप्तानी, 39 मैच खेलने वाला 24 वर्षीय स्टार बना अफगानिस्तान का नया कप्तान

फगानिस्तान क्रिकेट टीम से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाया गया है. जादरान से पहले टीम के टी20 कप्तान राशिद खान थे.

जादरान से पहले टी20 टीम की कमान अनुभवी स्टार राशिद खान (Rashid Khan) के हाथों में थी. मगर जारी टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खस्ता हालात को देखते हुए उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है. अफगान टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ‘डी’ ग्रुप में रखा गया था. जहां टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा.

यहां टीम ने कुल चार मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह दो मैचों में ही कामयाबी हासिल कर पाए. नतीजन टीम को पहले चरण से ही बाहर होना पड़ा.

Leave a Comment