युवराज सिंह के छह छक्के और स्टुअर्ट ब्रॉड का ओवर, टी20 वर्ल्ड कप 2007 का वह लम्हा भारतीय फैंस के दिलों में आज भी जिंदा होगा। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बटोरने का यह रिकॉर्ड 19 साल बाद भी बरकरार है।
अगर इस मामले में टॉप 10 की लिस्ट पर नजर डालें तो भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी20 के बाद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने भी इस लिस्ट में एंट्री कर ली है।
भारतीय पारी के छठे ओवर में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद नबी के ओवर में 27 रन ठोके। इस ओवर में संजू सैमसन ने 2 छक्के और 2 चौके लगाए। वहीं अभिषेक शर्मा ने एक छक्का लगाया और फिर सिंगल लिया। इसी के साथ संजू-अभिषेक भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर 10 पर आ गए।
इस मामले में युवराज सिंह के बाद दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा और रिंकू सिंह का नाम है। इस जोड़ी ने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ ही करीम जनत के ओवर में 36 रन बटोरे थे और इसमें एक नो बॉल भी शामिल थी। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर नाम है ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा का जिन्होंने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल के ओवर में 30 रन बटोरे थे।
अक्षर-सूर्या से आगे निकले संजू-अभिषेक
अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ 2023 में वानिंदु हसारंगा के ऊपर 26 रन ठोके थे। इस ओवर में अक्षर ने तीन छक्के और एक सिंगल के साथ 19 रन मारे थे। वहीं सूर्या ने एक छक्का ओर एक सिंगल के साथ 7 रन बटोरे थे। अब संजू और अभिषेक ने नबी के खिलाफ 27 रन ठोकते हुए अक्षर-सूर्या की जोड़ी को टॉप 10 से बाहर कर दिया है। वहीं इस जोड़ी ने हार्दिक पंड्या-तिलक वर्मा, रोहित शर्मा-केएल राहुल के 27-27 रन के रिकॉर्ड की बराबरी की।
T20I के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
| रन | खिलाड़ी | गेंदबाज | मैच | तारीख |
|---|---|---|---|---|
| 36 | युवराज सिंह | स्टुअर्ट ब्रॉड | भारत बनाम इंग्लैंड (T20 WC 2007) | 19/09/2007 |
| 36 | रोहित शर्मा, रिंकू सिंह | करीम जनत | भारत बनाम अफगानिस्तान | 17/01/2024 |
| 30 | ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा | ग्लेन मैक्सवेल | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | 28/11/2023 |
| 30 | संजू सैमसन | रिशाद हुसैन | भारत बनाम बांग्लादेश | 12/10/2024 |
| 29 | रोहित शर्मा | मिचेल स्टार्क | ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत | 24/06/2024 |
| 29 | शिवम दुबे | ईश सोढी | भारत बनाम न्यूजीलैंड | 28/01/2026 |
| 29 | इशान किशन | ईश सोढी | भारत बनाम न्यूजीलैंड | 31/01/2026 |
| 28 | ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा | डायन मायर्स | भारत बनाम जिम्बाब्वे | 07/07/2024 |
| 27 | केएल राहुल, रोहित शर्मा | हैमिश बेनेट | भारत बनाम न्यूजीलैंड | 29/01/2020 |
| 27 | अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन | मोहम्मद नबी | अफगानिस्तान बनाम भारत | 15/09/2026 |
| 27 | तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या | जॉर्ज लिंडे | भारत बनाम साउथ अफ्रीका | 19/12/2025 |
रोहित शर्मा नंबर 1, अभिषेक-संजू भी लिस्ट में; T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 भारतीय बल्लेबाज
टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा अब खेलते नहीं हैं लेकिन उनका रिकॉर्ड 9 साल बाद भी अटूट है। वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में आज भी सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। जबकि संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन सभी उनसे पीछे हैं।