Yashasvi Jaiswal Ne Toda Virat Kohli Ka Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दूसरे दिन जब टीम इंडिया के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 368 रनों पर समेट दिया, इसके बाद भारतीय बल्लेबाज कठिन चुनौती के बीच जवाब देने उतरे।
भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल (KL Rahul) की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी। दोनों के बीच चल रही अच्छी साझेदारी यशस्वी के विकेट के साथ टूट जरूर गई, लेकिन पवेलियन लौटने से पहले यशस्वी जायसवाल ने एक बहुत खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज के रूप में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। जायसवाल ने अब तक खेले गए 31 WTC मैचों की 57 पारियों में कुल 2,631 रन बना लिए हैं। वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में, 20 ओवर पूरे होने तक यशस्वी जायसवाल 63 गेंदों पर 43 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। कोहली ने 46 WTC मैचों की 79 पारियों में 2,617 रन बनाए थे और भारत को 2021 के WTC फाइनल तक पहुंचाया था। WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में जायसवाल फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 12 जुलाई 2023 को रोसेउ में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था।
जडेजा को भी पीछे छोड़ सकते थे
पहली पारी में सिर्फ 89 गेंदों में तेजतर्रार 85 रन बनाने के बाद यशस्वी जायसवाल आउट हो गए। अगर दूसरे दिन वे 3 रन और बना लेते और अपना व्यक्तिगत स्कोर 88 तक पहुंचा देते, तो वो रवींद्र जडेजा के 2,675 WTC रनों के आंकड़े को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर आ जाते। वेलिंगटन में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में जडेजा नहीं खेल रहे हैं। वैसे, जडेजा ने रनों की बौछार के साथ ही WTC में भारत के लिए 100 से ज्यादा विकेट भी झटके हैं।
ये हैं वो बल्लेबाज जिन्होंने WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं
1. ऋषभ पंत: 2948 रन
2. शुभमन गिल: 2917 रन
3. रोहित शर्मा: 2716 रन (टेस्ट से रिटायर्ड)
4. रवींद्र जडेजा: 2675 रन
5. यशस्वी जायसवाल: 2672 रन
6. विराट कोहली: 2617 रन (टेस्ट से रिटायर्ड)
ऋषभ पंत और शुभमन गिल में चल रही है जोरदार टक्कर
फिलहाल WTC में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी ऋषभ पंत हैं। लेकिन टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, जिन्होंने 43 मैचों की 76 पारियों में 2,917 रन बनाए हैं, वो भी पंत से ज्यादा पीछे नहीं हैं। पंत ने 43 WTC मैचों की 74 पारियों में 2,948 रन बनाए हैं। आने वाले समय में जिसका बल्ला चला वो इस सूची में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर सकता है।