टी20 टीम में भुवनेश्वर कुमार का नाम आने के बाद सबको उम्मीद थी कि जब न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के वनडे टीम का ऐलान किया जाएगा तो मोहम्मद शमी को मौका दिया जा सकता है। लेकिन फैंस को निराशा ही हाथ लगी क्योंकि शमी इस स्क्वॉड में नहीं थे।
अब उन्होंने इस पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि अजीत अगरकर के जाने के बाद वाली नई चयन समीति ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम चुनी है।
मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी
अब पहली बार इस पर मोहम्मद शमी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने टाइम्सनाउ से खास बातचीत में कहा ‘मुझे अब किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। मैं घरेलू क्रिकेट खेल रहा हूं और उसको एंज्वॉय कर रहा हूं। यह उन सबके लिए काफी होना चाहिए जो मुझ पर सवाल उठाते हैं। मैं अपने फैंस का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में मेरा समर्थन किया।
मैं टीम के साथ खेलना मिस करता हूं
शमी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा ‘मैं टीम इंडिया के साथ उन दिनों को मिस कर रहा हूं, जो उनके साथ बातचीत होती थी, वो खिलाड़ी बाकी सब-कुछ। मैं युवा खिलाड़ियों को यही संदेश देना चाहता हूं कि आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें बाकी चीजें जो होनी है, वो अपने आप हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम आगानी न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयार रहेगा। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। पहले टीम 5 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी फिर इतने ही मैचों का वनडे सीरीज है। आखिर मे 2 मैच का टेस्ट सीरीज खेला जाना है।
चैंपियंस ट्रॉफी में दिखे थे शमी
टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार मोहम्मद शमी 2025 में दिखे थे। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मुकाबले में वह भारतीय टीम में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। इस मुकाबले में शमी महंगे साबित हुए थे। 9 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 74 रन खर्चे और केवल एक विकेट चटकाया था। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी के 5 मैच में उन्होंने 9 विकेट चटकाए थे और वह भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। तब से वह लगातार घरेलू क्रिकेट का हिस्सा रहे हैं।