भारत या बांग्लादेश, अगर बारिश से रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा एशियन गेम्स फाइनल का टिकट?

शियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट की दोनों फाइनलिस्ट रविवार (19 सितंबर) को तय हो जाएगी. पहला सेमीफइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच है, दूसरे में टीम इंडिया की भिड़ंत बांग्लादेश से है.

फाइनल में जाने वाली दोनों टीम के मेडल भी पक्के हो जाएंगे, चैंपियन टीम गोल्ड और हारने वाली टीम सिल्वर मेडल जीतेगी. लेकिन रविवार को बारिश की संभावना ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि अगर ये मैच रद्द हुआ तो श्रीलंका फाइनल खेलेगी.

एशियन गेम्स में भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाला सेमीफाइनल मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क (Korogi Sports Park Stadium, Nisshin) में 20 सितंबर को खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार मैच सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा.

बारिश से रद्द हो सकता है भारत बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल?

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में ही बांग्लादेश बनाम चीन मैच हुआ था, जो बारिश के कारण बिना कोई गेंद हुए रद्द हो गया था. भारत बनाम बांग्लादेश मैच में भी बारिश की संभावना है. मैच के दौरान बारिश की संभावना 30 से 40 प्रतिशत तक है.

अगर रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

अगर भारतीय महिला बनाम बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स का सेमीफाइनल मैच रद्द होता है तो टीम इंडिया को फाइनल का टिकट मिल जाएगा. बांग्लादेश को कांस्य पदक के लिए दूसरे सेमीफाइनल की हारी हुई टीम से भिड़ना होगा. लेकिन ऐसा क्यों?

नियम के अनुसार अगर एशियन गेम्स का सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो आईसीसी रैंकिंग में बेहतर पोजीशन वाली टीम को जीत दी जाती है. महिला टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया तीसरे नंबर पर और बांग्लादेश 10वें नंबर पर है.

 

पाकिस्तान को लगेगा झटका

आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में श्रीलंका छठे नंबर पर है. पाकिस्तान 8वें स्थान पर है. इस वजह से अगर पाकिस्तान बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो श्रीलंका फाइनल में पहुंच जाएगी.

Leave a Comment