भारत जीत से सिर्फ 8 विकेट दूर, 720 के जवाब में न्यूजीलैंड का करार जवाब, पढ़ें डे रिपोर्ट

वेलिंगटन टेस्ट में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 45 ओवर के खेल में 119 रन बना लिए हैं. कीवी टीम अभी भी 233 रनों से पिछड़ रही है. फिलहाल डेवोन कॉनवे टीम इंडिया की जीत की राह में रोड़ा बने हुए हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक पूरा कर लिया है.

टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 720 रनों पर घोषित की थी.

चौथे दिन टीम इंडिया ने दूसरे सेशन के दौरान अपनी पारी 720/9 के स्कोर पर घोषित कर दी थी. यह भारत का रेड बॉल क्रिकेट में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इसके बलबूते भारत को पहली पारी में 352 रनों की विशाल बढ़त मिली. इसके जवाब में स्टंप्स तक न्यूजीलैंड टॉम लाथम और हेनरी निकल्स का विकेट गंवा चुका है. डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र के बीच तीसरे विकेट के लिए 59 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है.

भारत जीत से 8 विकेट दूर

टीम इंडिया को पहली पारी में 352 रनों की बढ़त मिली थी. चौथे दिन की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड अभी 233 रनों से पीछे है. अगर भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड को यह 233 रन बनाने से रोक लेते हैं तो उसे पारी के अंतर से ऐतिहासिक जीत मिल जाएगी. अगर न्यूजीलैंड इस स्कोर को पार करने में सफल रहा तो मुकाबला ड्रॉ की तरफ जा सकता है या फिर टीम इंडिया को छोटा सा टारगेट भी मिल सकता है.

Leave a Comment