IND vs NZ 2nd Test : टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. इस सीरीज का पहला मैच दोनों टीमों के बीच ड्रॉ पर समाप्त हो गया था. अब इस सीरीज का दूसरा अंतिम टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला है.
भारत न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच अब शुक्रवार 27 नवंबर को खेला जाएगा. ये मुकाबला दोनों टीमों के बीच 1 दिसंबर तक चलने वाला है. भारत न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.
भारत न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के अनुसार रात 3:30 बजे होगा. वहीं भारत न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टेस्ट मैच का टॉस 3 बजे होगा. उससे पहले आज हम क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर टीम इंडिया के टेस्ट रिकॉर्ड के बारे में आपको बताने वाले हैं. आज हम आपको बताएंगे कि, टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में टॉम लैथम की न्यूजीलैंड से जहां पर दूसरा मैच खेलने वाली है, वहां उसका रिकॉर्ड कैसा है.
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड निराशाजनक है. इस मैदान पर इंडियन क्रिकेट टीम ने अब तक सिर्फ 1 टेस्ट मैच खेला है, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं इस मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ जीत मिली थी. ऐसे में क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल का टेस्ट रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए काफी निराशा पैदा करने वाला है.
कैसा रहा था हेगले ओवल पर टीम इंडिया का एकमात्र टेस्ट मैच
आपको बता दें कि, भारत न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में एकमात्र टेस्ट मैच साल 2020 में खेला गया था. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला 29 फरवरी को खेला गया था. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था. टीम इंडिया ने पहली पारी में 242 रन बनाए थे. भारत के लिए पृथ्वी शॉ चेतेश्वर पुजारा ने 54-54 रनों की पारी खेली. वहीं हनुमा विहारी ने 55 रनों की पारी खेली. काइल जैमीसन ने पहली पारी में 5 विकेट हासिल किए थे.
इसके बाद न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 235 रन बनाए. भारत से न्यूजीलैंड 7 रन पीछे रह गई थी. टीम के लिए टॉम लैथम ने 52 काइल जैमीसन ने 49 रनों की पारी खेली. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 4 जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट हासिल किए. इसके बाद टीम इंडिया दूसरी पारी में सिर्फ 124 रन पर ढेर हो गई थी. इसके साथ ही न्यूजीलैंड को मुकाबले को जीतने के लिए मात्र 132 रन का लक्ष्य मिला था. इस लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 36 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया 7 विकेट से मुकाबला अपना नाम कर लिया.
इंडिया न्यूजीलैंड का टेस्ट स्क्वाड
इंडिया : यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, गुरनूर बरार.
न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग.