Asia Cup Rising Stars : इंडिया ए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 से बाहर हो गई है. अब भारतीय क्रिकेट फैंस अपनी टीम को फाइनल में खेलते हुए नहीं देख पाएंगे, क्योंकि उनकी टीम श्रीलंका ए के खिलाफ सेमीफाइनल में हार गई इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले से आउट हो गई. बीते गुरुवार को क तर की राजधानी दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इंडिया ए श्रीलंका ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया.
इस मुकाबले में इंडिया ए को 8 विकेट से हार मिली श्रीलंका ए ने फाइनल में जगह बना ली.
इन दोनों टीमों के बीच खेला गया ये मैच तो खत्म हो गया है लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर भारत की इस हार के बाद एक मुद्दा उठा रहे हैं. वो एशिया कप 2026 में इंडिया के साथ चीटिंग होनों की बाद कर रहे हैं. दरअसल, श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले में मैदानी अंपायर के फैंस के मुताबिक खराब अंपायरिंग की. उनकी मानें तो अंपायर ने श्रीलंका के उन बल्लेबाजों को आउट नहीं दिया, जो क्लियरली आउट थे.
क्या इंडिया के साथ हुई चीटिंग?
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इंडिया ए के गेंदबाज शहबाज अहमद की बॉल सीधे श्रीलंका के बल्लेबाज के पैड पर लगी मैदानी अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दे दिया. इसमें भारतीय कप्तान तिलक वर्मा समेत पूरी टीम इंडिया का रिएक्शन देखा जा सकता है क्योंकि उनके हिसाब से श्रीलंकाई प्लेयर क्लियर आउट था. इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी भी अंपायर से इसी बारे में कहते हुए दिखाई दे रहे हैं. अंपायर के इसी फैसले से मैच पूरी तरह पलट गया. आइए ये कब हुआ किस बल्लेबाज के साथ हुई जानते हैं.
सेमीफाइनल मैच में कब हुई ये घटना
दरअसल, इस मैच में इंडिया ने 50 ओर में 8 विकेट पर 317 रन बनाए. श्रीलंका की टीम 318 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब 23.4 ओवर में 1 विकेट पर 179 रन बना चुकी थी, तब ये पूरी घटना घटी. क्रीज पर श्रीलंका ए के सलामी बल्लेबाज लसिथ क्रूसपुले 65 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. इंडिया ए के लेफ्ट आर्म स्पिनर शहबाज अहमद की बॉल सीधे जाकर उनके पैड पर लगी उन्होंने अपील की, जिसके बाद अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दे दिया. लेकिन ये वीडियो देखने के बाद लग कहा है कि, श्रीलंकाई बैटर आउट था.
आपको बता दें कि, एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में डीआरए नहीं है. इसके चलते खिलाड़ी टीमें रिव्यू नहीं ले सकती है. अगर इस टूर्नामेंट में रिव्यू सिस्टम होता तो, भारत के कप्तान तिलक वर्मा जरूर DRS लेते उन्हें विकेट मिलने की पूरी संभावना थी. अगर टीम इंडिया उस समय विकेट लेता को मैच का परिणाम बदल सकता था. क्योंकि जीवनदान मिलने के बाद लसिथ क्रूसपुले 116 रनों की पारी खेली. इस मैच में कई बार श्रीलंका के फेवर में फैसले दिए गए. ऐसा ही एक मामला हर्ष दुबे की बॉलिंग पर भी देखने को मिला था.
अभिषके शर्मा के साथ भी हुई थी ऐसी ही घटना
इस टूर्नामेंट में यूएई के खिलाफ मैच में भी अभिषेक शर्मा को अंपायर ने आउट दिया था, जबकि बॉल की हाइट काफी ज्यादा लग रही थी. ऐसे में इस टूर्नामेंट में डीआरएस नहीं होने की वजह से कई फैसले ऐसे लिए गए, जिन्होंने फैंस को अंपायरों पर सवाल उठाने के लिए मजबूर किया.