नई दिल्ली: देश में सीजेपी प्रोटेस्ट के कारण लोगों को कई तरह की असुविधाएं हुई हैं। सरकार ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया था। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भारत के राजनीतिक मामले में ज्ञान देने की कोशिश की, लेकिन भारतीय फैंस ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
दिल्ली पुलिस ने भी हालातों को बहुत अच्छे तरीके से संभाला। शनिवार शाम तक किसी भी तरह की झड़प, हिंसा या किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई। हालांकि, पाकिस्तान का पूर्व क्रिकेटर चाह रहा था कि दिल्ली पुलिस का के जवान प्रदर्शन के लिए आए लोगों पर लाठियां बरसाएं।
दानिश कनेरिया ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला करेगी।’यह पोस्ट सुबह 10.14 बजे किया गया था। दानिश का आशय साफ था कि दिल्ली पुलिस के जवान प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाएंगे। हालांकि, दिल्ली में ऐसा कुछ नहीं हुआ। पुलिस ने अहिंसक तरीके से प्रदर्शनकारियों को काबू किया और हालात सामान्य बने रहे।
भारतीय फैंस ने बंद की बोलती
दिल्ली पुलिस का तरीका बेशक अहिंसक था, लेकिन भारतीय फैंस ने दानिश कनेरिया पर जो जवाबी कार्रवाई की। वह धुआंधार थी। एक फैन ने लिखा कि दिल्ली पुलिस बैटिंग करे या बॉलिंग, लेकिन पाकिस्तानी सिर्फ फिक्सिंग ही करेंगे। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि दिल्ली पुलिस के एक्शन पर पाकिस्तानी फिक्सर क्यों इतनी रुचि ले रहे हैं। सिकंदर खान नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा कि दिल्ली पुलिस कुछ भी करे, लेकिन पाकिस्तानियों की तरह मैच नहीं फिक्स करेगी।
स्पॉट फिक्सिंग के मामले में फंसे थे दानिश
दानिश कनेरिया ने 2009 में इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट में एसेक्स के लिए खेलते समय अपने युवा टीम-मेट मर्विन वेस्टफील्ड को मैच फिक्सिंग के लिए प्रेरित किया था। मर्विन ने डरहम के खिलाफ प्रो40 मैच में एक ओवर में जानबूझकर 12 रन दिए थे। इसके लिए उन्हें 6000 यूरो मिले थे। मर्विन ने 2012 में अपना गुनाह कबूल किया, जेल की सजा काटी और सबूत दिए। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कनेरिया को वेस्टफील्ड को अंडरपरफॉर्म करने के लिए प्रेरित करने और क्रिकेट को बदनाम करने के आरोप में दोषी पाया। उन पर क्रिकेट से स्थायी बैन लगाया गया। पीसीबी ने भी उन पर बैन लगा दिया। कनेरिया ने कई बार अपील की, लेकिन उन पर लगा बैन नहीं हटा। बैन अब भी लागू है। 2018 में कनेरिया ने भी अपना अपराध स्वीकार किया।