ब्राजील की एक टीम ने गेंद को छुए बिना ही महज 19 सेकंड में किया गोल, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

फुटबॉल के मैदान पर अक्सर शानदार गोल और बेहतरीन पासिंग देखने को मिलती है, लेकिन ब्राजील के एक मैच में जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया. ब्राजीलियन बी के एक मुकाबले में एक खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

मैच शुरू होने के सिर्फ 19 सेकंड के अंदर टीम ने बिना गेंद को छुए ही गोल कर दिया और 1-0 की बढ़त बना ली. यह गोल दरअसल विपक्षी टीम डिफेंस में हुई बड़ी चूक का नतीजा था, जब गेंद सीधे अपने ही गोल में चली गई थी. इस अजीब लेकिन दिलचस्प शुरुआत के बाद मुकाबला रोमांचक हो गया था

मैच की शुरुआत में ही हुई बड़ी गलती

यह मैच नोवोरिजेटिनो और स्पोर्ट रेसिफ के बीच खेला गया था. मुकाबले की शुरुआत होते ही स्पोर्ट रेसीफे ने किक-ऑफ लिया और गेंद को अपने डिफेंस में पास करना शुरू किया. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन कुछ ही सेकंड में एक बड़ी गलती हो गई.

डिफेंडर ने कर दिया खेल खराब

स्पोर्ट रेसीफे के डिफेंडर एलिसन कैसियानो ने दबाव में आकर गेंद को अपने गोलकीपर कैइक फ्रैंका की ओर पास किया. उस समय गोलकीपर अपने पोस्ट से काफी आगे खड़े थे. जैसे ही गेंद उनकी ओर बढ़ी, वह उसे रोक नहीं सके और गेंद सीधे खाली गोल में चली गई.

 

बिना छुए मिल गया गोल

हैरानी की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में नोवोरिजोंटिनो का कोई भी खिलाड़ी गेंद को छू भी नहीं पाया, लेकिन फिर भी गोल उनके नाम दर्ज हो गया. इस तरह मैच की शुरुआत के महज 18-19 सेकंड के भीतर ही स्कोर 1-0 हो गया.

आखिरकार नोवोरिजोंटिनो ने जीता मैच

इस अप्रत्याशित गोल के बाद स्पोर्ट रेसीफे की टीम दबाव में आ गई. हालांकि उन्होंने वापसी की कोशिश की, लेकिन नोवोरिजोंटिनो ने बढ़त बनाए रखी और अंत में यह मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

फुटबॉल में ऐसे मौके बहुत कम देखने को मिलते हैं, जब बिना गेंद छुए गोल हो जाए. इस अनोखे गोल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जहां फैंस भी हैरान रह गए और मजेदार प्रतिक्रियाएं देने लगे.

Leave a Comment