IPL 2026: BCCI के हर साल की तरह इस बार भी सालाना अवॉर्ड्स का आयोजन किया, जिसमें पिछले सीजन के सबसे सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को भी खास अवॉर्ड मिला, लेकिन ये खिलाड़ी अवॉर्ड फंक्शन में बैसाखी के सहारे चलते हुए नजर आया, जिसने हर किसी की टेंशन बढ़ा थी. इस खिलाड़ी की आईपीएल 2026 में खेलने की उम्मीद भी लगभग खत्म हो चुकी हैं.
बैसाखी के सहारे चलने पर मजबूर ये खिलाड़ी
कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को IPL 2026 से बाहर होना लगभग तय है. हर्षित को घुटने की चोट लगी है, यह चोट टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वार्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगी थी. चोट के कारण हर्षित को भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर होना पड़ा था और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया. चोट के बाद हर्षित का 9 फरवरी 2026 को मुंबई में सफल सर्जरी हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक रिकवरी में 2 से 3 महीने लगेंगे.
इसी बीच हर्षित बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 में पहुंचे. समारोह में हर्षित को बैसाखी के सहारे चलते देखा गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बैसाखी के सहारे चलते हुए नजर आ रहे हैं और चलने में काफी परेशानी हो रही है. 15 मार्च 2026 को हुए इस समारोह में उन्हें बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (मेन) का अवॉर्ड मिला है. लेकिन चोट के कारण वह स्टेज पर नहीं चढ़ पाए, IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने खुद उनके पास जाकर अवॉर्ड सौंपा.
Harshit Rana is walking with a stick at the Naman Awards.
His injury looks serious this time, and he is likely to miss the entire IPL.
Get well soon, Harshit.
pic.twitter.com/HUO5YRGKiF
— Tejash (@Tejashyyyyy) March 16, 2026
KKR के लिए बड़ा मुकसान
IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है, इसलिए उनकी फिटनेस समय पर नहीं हो पाएगी. यह KKR के लिए बड़ा नुकसान है, क्योंकि हर्षित पिछले कुछ सीजन से टीम के डेथ ओवर्स के अहम गेंदबाज रहे हैं। 2024 में KKR की चैंपियनशिप में उनकी अहम भूमिका थी.
Harshit Rana is walking with a stick at the Naman Awards.
pic.twitter.com/HUO5YRGKiF