प्रभसिमरन सिंह नंबर 1, अभिषेक शर्मा टॉप 3 से बाहर; शेर ए पंजाब टी20 लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज

शेर ए पंजाब टी20 लीग 2026 के 9 मुकाबले हो चुके हैं और प्रभसिमरन सिंह का बल्ला लगातार आग उगल रहा है। प्रभसिमरन रनों के मामले में तो नंबर 1 हैं, साथ ही इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी वह टॉप पर काबिज हैं।

भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस लिस्ट के टॉप 3 से बाहर हो गए हैं। वहीं नमन धीर लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं लेकिन उनके छक्के प्रभसिमरन के बराबर हैं।

लीग की बात करें तो 9वें मुकाबले में एक बार फिर से अनमोलप्रीत सिंह का जादू देखने को मिला। उन्होंने पहले मैच में 133 रन के बाद अगले दो मुकाबलों में निराश किया था। अब चौथे मुकाबले में 96 रन की पारी खेलते हुए उन्होंने मोहाली किंग्स की दूसरी जीत में अहम योगदान निभाया। वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। जबकि धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा चौथे स्थान पर खिसक चुके हैं।

शेर ए पंजाब टी20 लीग 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज

बल्लेबाज़ मैच पारी रन छक्के
प्रभसिमरन सिंह 3 3 311 19
नमन धीर 3 3 252 19
अनमोलप्रीत सिंह 4 4 242 18
अभिषेक शर्मा 3 3 180 16
विहान मल्होत्रा 3 3 183 8
सनवीर सिंह 3 3 151 8
हरनूर सिंह 3 3 106 6
उदय सहारन 1 1 86 6
गौरव चौधरी 3 3 78 6
रिधम सत्यवान 3 3 87 5

मोहाली-फजील्का मैच के बाद टूर्नामेंट की अंकतालिका

मोहाली किंग्स ने सीजन का जीत से आगाज किया था लेकिन उसके बाद लगातार दो मैच हारी थी। अब टीम ने फजील्का फाल्कन्स को हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की और अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची। लुधियाना लायंस अंकतालिका में टॉप पर काबिज है। वहीं जालंधर वॉरियर्स दूसरे स्थान पर है। फजील्का फाल्कन्स 3 में से 2 मैच हारकर सबसे खराब नेट रनरेट के साथ अंकतालिका में आखिरी पायदान पर है।

क्रमांक टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 लुधियाना लायंस 2 2 0 0 4 +3.473
2 जालंधर वॉरियर्स 3 2 1 0 4 +0.150
3 मोहाली किंग्स 4 2 2 0 4 -1.476
4 भटिंडा रॉयल्स 3 1 2 0 2 +0.166
5 अमृतसर सूर्माज 3 1 2 0 2 -0.273
6 फजील्का फाल्कन्स 3 1 2 0 2 -0.707

UP T20 League: रिंकू सिंह की टीम के पास हार के बावजूद फाइनल में पहुंचने का मौका, अब सामने होगी प्रशांत वीर की चुनौती

यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ फाल्कन्स जगह बना चुकी है। वहीं रिंकू सिंह की मेरठ मैवेरिक्स के पास क्वालिफायर 1 में हार के बावजूद फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है, जहां उनका सामना प्रशांत वीर की नोएड किंग्स से होगा।

Leave a Comment