पिछले Asian Games के मुकाबले जापान के आइची नगोया में भारत को कितने मेडल का हुआ नुकसान?

जापान के आइची नगोया में 20वें एशियन गेम्स का आयोजन हुआ, जहां 2023 मे हुए पिछले एशियन गेम्स की तुलना में भारत के मेडल की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली. भारत ने जापान के आइची नगोया में हुए एशियन गेम्स में कुल 85 मेडल अपने नाम किए.

(Photo: PTI)

भारत को पिछले एशियन गेम्स की तुलना में जापान के आइची नगोया में कितने मेडल का नुकसान हुआ, इसका पता लगाने के लिए ये देखना जरूरी है कि पिछले एशियन गेम्स, जो कि साल 2023 में चीन के हांगझोऊ में हुए थे, उसमें कितने मेडल जीते थे? (Photo: PTI)

भारत ने पिछले यानी 19वें एशियन गेम्स में कुल 107 मेडल जीते थे, जिसमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज शामिल थे. वहीं जापान के आइची नगोया में हुए 20वें एशियन गेम्स में भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज समेत कुल 85 मेडल जीते. साफ है कि भारत को इस बार पिछले एशियन गेम्स के मुकाबले 22 मेडल का नुकसान हुआ है. (Photo: PTI)

भारत ने पिछले एशियन गेम्स की तुलना में आइची नगोया में 7 गोल्ड,11 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज कम जीते हैं. हालांकि, भारत को हुए इन मेडल के नुकसान का मेडल टैली में उसकी पोजिशन पर फर्क नहीं पड़ा है.(Photo: PTI)

भारत ने पिछले एशियन गेम्स की तरह इस बार भी मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहकर फीनिश किया है. एशियन गेम्स के पिछले 5 एडिशन की बात करें तो जापान के आइची नगोया में भारत ने अपना दूसरा बेस्ट प्रदर्शन किया है. (Photo: PTI)

Leave a Comment