पाकिस्तान ने बदला फैसला, T20 वर्ल्ड कप में होगा IND vs PAK मैच, लाहौर में लगी मुहर

IND vs PAK Match, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला ग्रुप मैच अब खेला जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पहले भारत के खिलाफ अपने इस मुकाबले का बॉयकॉट करने का ऐलान किया था, जो 15 फरवरी को कोलंबो में होना है. यह फैसला पाकिस्तान सरकार के आदेश पर लिया गया था, लेकिन आईसीसी के साथ हुई लंबी बातचीत के बाद पाकिस्तान ने अपना फैसला वापस ले लिया है.

T20 वर्ल्ड कप में होगा IND vs PAK मैच

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के रिप्रेजेंटेटिव इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी हाल ही में लाहौर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पीसीबी के अधिकारियों के साथ चर्चा की. यह बैठक पीसीबी की ओर से रखी गई थी. मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल भी शामिल हुए. उनकी मौजूदगी से बातचीत हुई, क्योंकि पूरा विवाद बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने से जुड़ा था. आईसीसी ने पाकिस्तान को मैच न खेलने पर संभावित फाइनेंशियल पेनल्टी और बाकी परिणामों के बारे में साफ किया, जिसके बाद पीसीबी ने रुख नरम किया.

इस फैसले से क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच क्रिकेट का सबसे बड़ा और रोमांचक मुकाबला माना जाता है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को यह मैच अब शेड्यूल के मुताबिक ही होगा. आईसीसी की सक्रिय भूमिका और सभी पक्षों की समझदारी से टूर्नामेंट की एकता बनी रहेगी.