पाकिस्तान क्यों नहीं है भारत में होने वाली वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 का हिस्सा? जानिए क्या है वजह

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने वुमेंस क्रिकेट में एक नया आईसीसी टूर्नामेंट शुरू करने का फैसला किया है। इसकी घोषणा पहले ही हो चुकी थी, जिसका नाम आईसीसी वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी था, जो 2027 में आयोजित होना था।

श्रीलंका को इसकी मेजबानी भी मिल गई थी, लेकिन अब आईसीसी ने श्रीलंका से मेजबानी छीनकर भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी दे दी है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में आपको भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर देखने को नहीं मिलेगी, क्योंकि पाकिस्तान की टीम इस आईसीसी इवेंट का हिस्सा ही नहीं है। आखिर क्यों पाकिस्तान की टीम आईसीसी वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर है? इसके बारे में जान लीजिए।

आईसीसी ने बुधवार 2 सितंबर को भारत को वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी सौंपी। 14 फरवरी से 28 फरवरी तक मुंबई और वडोदरा में इस टूर्नामेंट का आयोजन होना है, जिसमें 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की टीम का नाम शामिल है। श्रीलंका से मेजबानी इसलिए छीनी गई थी, क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में अभी राजनीतिक हस्तक्षेप है और वहां आईसीसी की गाइडलाइन्स के अनुसार बोर्ड के इलेक्शन नहीं हुए हैं। यही कारण है कि श्रीलंका को मेजबानी नहीं मिल पाई।

पाकिस्तान क्यों वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर?

अब सवाल ये है कि आखिरी आईसीसी की बहुत सारी कमाई इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच से होती है तो इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान को क्यों नहीं चुना गया? इसका जवाब यह है कि यह आईसीसी, भारत या पाकिस्तान के हाथ में नहीं था। यह असल में आईसीसी टी20 रैंकिंग पर निर्भर था। 6 जुलाई 2026 कटऑफ डेट वुमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के क्वालीफिकेशन के लिए थी। मेजबान टीम के अलावा टॉप 5 टीमों को इसमें एंट्री मिलनी थी। अगर टॉप 6 में मेजबान भी है तो वही टीमें फाइनल थीं।

आईसीसी ने पहले ही बता दी थी कट ऑफ डेट

पाकिस्तान की टीम उस कट ऑफ डेट तक टॉप 6 से बाहर थी, जबकि श्रीलंका की टीम टॉप 6 में थी। यहां तक कि जिस दिन आईसीसी ने इस टूर्नामेंट की घोषणा की, उस दिन भी पाकिस्तान टॉप 6 से बाहर है। यही वजह है कि पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा। आईसीसी ने भी टूर्नामेंट की घोषणा करते हुए बताया था कि छह टीमों ने 6 जुलाई की क्वालिफिकेशन कट-ऑफ डेट तक ICC महिला T20I टीम रैंकिंग में अपनी पोजीशन के अनुसार क्वालीफाई किया है। ये टीमें एक राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में लीग मैच खेलेंगे। इसके बाद टॉप दो टीमें 28 फरवरी को फाइनल में पहुंचेंगी।

Leave a Comment