दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया की 8 प्रमुख टीमें टी20 फॉर्मेट में खिताबी जंग लड़ रही हैं।
टूर्नामेंट का सबसे हाई-वोल्टेज और चर्चित मुकाबला शनिवार, 5 सितंबर 2026 को चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा।
ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना
भारतीय टीम को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग के साथ रखा गया है। वहीं ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया की टीमें शामिल हैं। दोनों ग्रुप से टॉप-2 में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी, जिसके बाद 13 सितंबर को खिताबी मुकाबला यानी कि फाइनल खेला जाएगा। बता दें कि टीम इंडिया ने दो मैच में दो जीत हासिल की है और भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
कब, कहां और किस समय देखें, भारत पाकिस्तान का मैच?
भारत और पाकिस्तान को बाच का यह मुकाबल शनिवार, 5 सितंबर 2026 को भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा। इस मैच का भारत में सीधा प्रसारण Sony Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा। वहीं फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
दोनों टीमों के स्क्वॉड
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल।
पाकिस्तान महिला टीम: फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, अयमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नाशरा संधू, सदफ शमास, सादिया इकबाल, सायरा जबीना, शवाल जुल्फिकार, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर।