पहले हार, अब ICC की मार… श्रीलंका को डबल झटका; इस गलती की मिली सजा

 को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला गया. मेजबान इंग्लैंड ने 89 रन से एकतरफा जीत हासिल की. करारी हार के बाद श्रीलंका को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की मार झेलनी पड़ी है.

कुसल मेंडिस की कप्तानी वाली श्रीलंका पर फाइन लगाया है.

यह फाइन स्लो ओवर रेट के चलते लगाया गया. क्रिकेट की गवर्निंग काउंसिल की एक रिलीज में बताया गया कि धीमी ओवर गति के चलते श्रीलंका पर मैच फीस का 15% का फाइन लगाया गया है.

रिलीज में आगे लिखा गया कि ICC एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरीज के जेफ क्रो ने यह सजा तब सुनाई जब समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी श्रीलंका तीन ओवर पीछे पाया गया.

हर ओवर के लिए 5% फाइन

प्लेयर्स और प्लेयर्स सपोर्ट स्टाफ के लिए ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-रेट उल्लंघनों से संबंधित है. अगर उनकी टीम तय समय में ओवर पूरे नहीं कर पाती है, तो खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. श्रीलंका 3 ओवर पीछे था, जिसके चलते उन पर 15 फीसद का फाइन लगा.

कुसल मेंडिस ने मानी गलती

फील्ड अंपायर्स वेन नाइट्स और ग्राहम लॉयड, तीसरे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और चौथे अंपायर जेम्स मिडलब्रुक ने यह आरोप लगाया था. श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने अपना गलती मान ली और प्रस्तावित सजा स्वीकार कर ली, जिसके चलते औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

श्रीलंका ने इस तरह गंवाया मैच

मैच में पहले बैटिंग के लिए उतरी इंग्लैंड टीम 48.1 ओवर में 265 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए कप्तान हैरी ब्रूक ने 67 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. पहली पारी के बाद लगा कि श्रीलंका को आसानी से जीत मिल सकती है. बैटिंग के लिए उतरी श्रीलंका ने ठीक-ठाक शुरुआत के बाद उम्मीद को और बढ़ा दिया. लेकिन 100 रन के बाद टीम पूरी तरह से बिखर गई. 85 रन पर श्रीलंका के 4 विकेट गिरे थे. इसके बाद टीम ने पांचवां विकेट 100 रन पर, छठा 105 रन पर, सातवां 133 रन पर, आठवां 176 रन पर, नौवां 176 रन पर और 10वां भी 176 रन पर ही गंवा दिया. इस तरह टीम को एकतरफा हार मिली.

Leave a Comment