नमन धीर टॉप पर, अभिषेक टॉप-10 से बाहर, सेमीफाइनल के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के टॉप-10 बैटर-बॉलर

Sher-E-Punjab T20 League, 2026: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 अपने समाप्ति की तरफ से है। इस लीग का फाइनल मैच रविवार शाम 7.00 बजे से खेला जाएगा। फाइनल मैच में अमृतसर सूरमाज का सामना लुधियाना लायंस से होगा और जीतने वाली टीम चैंपियन बनेगी।

अब इस लीग के फाइनल मुकाबले से पहले और सेमीफाइल मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों और गेंदबाजों की बात की जाए तो बल्लेबाजी में नमनधीर जबकि गेंदबाजी में साहिल भास्कर टॉप पर हैं। बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा टॉप-10 से बाहर हैं।

नमन धीर के नाम है सबसे ज्यादा रन

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के सेमीफाइनल मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नमन धीर पहले स्थान पर हैं जिन्होंने 9 मैचों में 626 रन बनाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर प्रभसिमरन सिंह हैं जिन्होंने 9 मैचों में 575 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर अनमोलप्रीत सिंह 9 मैचों में 497 रन बनाकर मौजूद हैं जबकि रमनदीप सिंह ने 9 मैचों में 474 रन बनाए हैं और वो चौथे स्थान पर हैं। पांचवें स्थान पर 8 मैचों में 377 रन के साथ सनवीर सिंह मौजूद हैं। अभिषेक शर्मा 5 मैचों में 242 रन बनाकर 11वें नंबर पर हैं।

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के सेमीफाइनल मैच के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो टॉप पर साहिल भास्कर हैं जिन्होंने 9 मैचों में 20 विकेट चटकाए हैं तो वहीं कार्तिक चड्ढा ने 9 मैचों में 13 विकेट लिए हैं और दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। तीसरे नंबर पर आकाश पांडे 8 मैचों में 12 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

सेमीफाइनल के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के टॉप-10 बैटर-बॉलर

बल्लेबाज मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4 6
नमन धीर 9 9 626 78.25 216.61 49 45
प्रभसिमरन सिंह 9 9 575 82.14 201.05 57 34
अनमोलप्रीत सिंह 9 9 497 62.12 195.67 49 28
रमनदीप सिंह 9 9 474 94.8 201.7 45 27
सनवीर सिंह 8 8 377 75.4 183.9 33 21
सलिल अरोड़ा 9 9 365 60.83 189.12 19 28
उदय सहारन 6 6 351 70.2 192.86 28 27
अर्जुन राजपूत 7 7 288 57.6 160 24 13
हरसज सिंह टंडन 9 9 256 28.44 192.48 25 16
विहान मलहोत्रा 8 8 256 36.57 179.02 32 9
गेंदबाज मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
सलिल भास्कर 9 29 174 20 13.65 273 0 1
कार्तिक चड्ढा 9 35 210 13 16.85 219 1 0
आकाश पांडे 8 24 144 12 20 240 0 0
सुमित शर्मा 8 27.2 164 12 22.83 274 0 0
रघु शर्मा 8 28 168 11 19.27 212 0 0
इमानजोत सिंह चहल 9 31 186 11 24.64 271 1 0
तेजप्रीत सिंह 9 29 174 11 28.09 309 0 0
गुरविंदर सिंह भुल्लर 8 30 180 11 30.09 331 0 0
हरप्रीत बरार 9 33 198 10 30.5 305 0 0
कृष भगत 7 22 132 10 21.9 219 1 0

कोहली नंबर 3, पोंटिंग टॉप पर, बाबर के 7000 रन पूरे; इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-16 कप्तान

बाबर आजम ने बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन पूरे किए और वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में 16वें नंबर पर आ गए। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं जिन्होंने बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 15440 रन बनाए थे।

Leave a Comment