दिल्ली में प्रदूषण के कारण नहीं हो पाएगा वनडे मैच? भारत-श्रीलंका एकदिवसीय मुकाबले को शिफ्ट करने की गुहार

श्रीलंका क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए दिसंबर 2026 में भारत का दौरा करेगी। 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक इस सीरीज में तीन वनडे मैच होंगे। पहला मुकाबला शेड्यूल के मुताबिक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना था।

अब खुद दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने इस मैच को स्थानांतरित करने के लिए बीसीसीआई से गुहार लगाई है। इसका एक प्रमुख कारण दिल्ली के प्रदूषण को भी माना जा रहा है।

भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को दिल्ली में होने वाला पहला वनडे मुकाबला प्रदूषण और मैदान की आउटफील्ड के कायाकल्प में बदलाव कार्य के कारण राजधानी से बाहर स्थानांतरित किया जा सकता है। हालांकि नवंबर और दिसंबर के महीनों में प्रदूषण का स्तर अपने शिखर पर होता है जो इस फैसले की एक बड़ी वजह है। इसको लेकर डीडीसीए ने अरुण जेटली स्टेडियम के मैदान में चल रहे आउटफील्ड के नवीनीकरण कार्य को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से इस मैच को दिल्ली से बाहर कराने का अनुरोध किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के इस मैदान में बालू रेत पर आउटफील्ड तैयार की जा रही है और यह काम अगले तीन महीने तक जारी रहेगा। डीडीसीए के एक अधिकारी ने से कहा, ”प्रदूषण एक बड़ा कारण है और इसके अलावा मैदान में नवीनीकरण का काम भी चल रहा है। इसलिए हमने बीसीसीआई से मैच को दिल्ली से बाहर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। ” भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर में तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज खेली जानी है।

भारत-श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल

वनडे सीरीज

  • पहला वनडे: 13 दिसंबर 2026, दिल्ली (दोपहर 2 बजे IST)
  • दूसरा वनडे: 16 दिसंबर 2026, बेंगलुरु (दोपहर 2 बजे IST)
  • तीसरा वनडे: 19 दिसंबर 2026, अहमदाबाद (दोपहर 2 बजे IST)

टी20 सीरीज

  • पहला टी20: 22 दिसंबर 2026, राजकोट (शाम 7 बजे IST)
  • दूसरा टी20: 24 दिसंबर 2026, कटक (शाम 7 बजे IST)
  • तीसरा टी20: 27 दिसंबर 2026, पुणे (शाम 7 बजे IST)

रोहित-शुभमन ओपनर, इशान किशन-कुलदीप यादव को जगह नहीं; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की प्लेइंग 11

भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच के लिए प्लेइंग 11 में चार तेज गेंदबाजों को मौका दिया है। इशान किशन, कुलदीप यादव और नितीश कुमार रेड्डी इस टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। मोहम्मद सिराज भी टीम से बाहर हैं।

Leave a Comment