टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चैंपियन बनने के बाद धोनी ने टीम इंडिया को सलाम किया था. इसके बाद उन्होंने गौतम गंभीर की प्लेइंग इलेवन की स्माइल पर भी एक कमेंट किया जिसके बाद हेड कोच ने उन्हें जवाब दिया है. गौतम गंभीर का ये जवाब सुनकर फैंस हैरान हैं क्योंकि आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि इन दोनों के बीच तल्खियां हैं लेकिन जिस तरह का जवाब गंभीर ने धोनी को दिया वो सच में कमाल है. आइए आपको बताते हैं गंभीर ने धोनी को क्या कहा?
धोनी को गंभीर ने दिया ये जवाब
धोनी को गंभीर ने क्या जवाब दिया उससे पहले जानिए कि माही ने क्या पोस्ट किया था. धोनी ने लिखा, ‘अहमदाबाद में इतिहास बना दिया गया है, टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ और भारतीय फैंस को मुबारकबाद. आप सभी को खेलते देखकर काफी अच्छा लगा. कोच साहब आपके ऊपर मुस्कुराहट अच्छी लगती है, मुस्कुराहट के साथ आक्रामकता एक किलर कॉम्बो है. बहुत ही शानदार प्रदर्शन. बुमराह के बारे में कुछ ना लिखूं तो ही अच्छा है. चैंपियन बॉलर.’ धोनी के इस पोस्ट पर गंभीर ने जवाब दिया, ‘क्या ही वजह मिली है मुस्कुराने को, तुम्हें देखकर अच्छा लगा.’
Gautam Gambhir replied to MS Dhoni’s Instagram post
– 2011 World Cup Heroes in the final. pic.twitter.com/BBYmUfOGpK
— Johns Samson (@CricCrazyJohns) March 9, 2026
गौतम रहे पूरे टूर्नामेंट में गंभीर
गौतम गंभीर पूरे टूर्नामेंट में काफी गंभीर नजर आए. इनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने कमाल का खेल दिखाते हुए टी20 वर्ल्ड कप जीता. अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती पूरे टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर सके लेकिन गंभीर ने उन्हें बैक किया.
गौतम गंभीर हैं अजेय
गौतम बतौर खिलाड़ी ही नहीं बतौर कोच भी आईसीसी ट्रॉफी जीत रहे हैं. गंभीर का रिकॉर्ड है कि जब-जब वो आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे जीत ने उनके कदम चूमे. साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप उन्होंने बतौर खिलाड़ी जीता और अब 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप भी बतौर हेड कोच उन्होंने जीत लिया है. अब सबकी नजरें 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है, जो कि साउथ अफ्रीका में आयोजित होने वाला है.
