वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में रांची में भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार बैटिंग करते हुए 18 गेंदों पर 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से नाबाद 44 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 244.44 का रहा।
हालांकि इस मैच में भारत को 6 विकेट से हार मिली और भारत 249 रन का बड़ा स्कोर डिफेंड नहीं कर पाया।
इस मैच में भारत को पहली पारी में बैटिंग करने का मौका मिला था। तिलक वर्मा ने पहली पारी के 20वें ओवर में शामार स्प्रिंगर की पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए थे और उन्होंने विराट कोहली व शिवम दुबे का रिकॉर्ड तोड़ दिया। तिलक वर्मा अब टी20आई में आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली और दुबे से ऊपर आ गए।
कोहली-दुबे को पीछे छोड़ तिलक वर्मा 5वें नंबर पर पहुंचे
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी के 20वें ओवर में तीन छक्के लगाने वाले तिलक वर्मा अब टी20आई में भारत की तरफ से 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दिनेश कार्तिक के साथ संयुक्त रूप से 5वें नंबर पर आ गए। तिलक वर्मा ने 20वें ओवर में अब तक कुल 9 छक्के लगाए हैं जबकि कार्तिक ने भी इतने ही छक्के आखिरी ओवर में लगा चुके हैं। वहीं तिलक अब विराट कोहली और शिवम दुबे से आगे निकल गए जिन्होंने आखिरी ओवर्स में कुल 8-8 छक्के लगाए हैं।
भारत की तरफ से टी20आई के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर हार्दिक पंड्या हैं जिन्होंने अब तक कुल 20 छक्के लगाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर रिंकू सिंह हैं जिन्होंने कुल 15 छक्के जड़े हैं। तीसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने 13 छक्के लगाए हैं जबकि एमएस धोनी 12 छक्कों के साथ 5वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में 6 छक्कों के साथ रोहित शर्मा 8वें स्थान पर हैं।
T20I में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा 6 जड़ने वाले टॉप-8 भारतीय
20 छक्के- हार्दिक पंड्या (110 गेंद)
15 छक्के- रिंकू सिंह (56 गेंद)
13 छक्के- सूर्यकुमार यादव (34 गेंद)
12 छक्के- एमएस धोनी (132 गेंद)
9 छक्के-तिलक वर्मा (36 गेंद)
9 छक्के- दिनेश कार्तिक (49 गेंद)
8 छक्के- विराट कोहली (58 गेंद)
8 छक्के- शिवम दुबे (33 गेंद)
7 छक्के- अक्षर पटेल (85 गेंद)
6 छक्के- रोहित शर्मा (31 गेंद)
इशान किशन टॉप-3 से बाहर, शाई होप ने श्रेयस को छोड़ा पीछे; भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी-20 के बाद शीर्ष-5 बैटर-बॉलर
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 82 रन की पारी खेलने वाले संजू सैमसन अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हो गए जबकि इशान किशन फिलहाल टॉप-3 से बाहर हैं।