टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 में कब खेलेगी अपना सेमीफाइनल मैच, जानिए किस तारीख को कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Team India Semi-Final match : एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में इंडियन क्रिकेट टीम पहुंच चुकी है. अब भारतीय क्रिके टीम का सेमीफाइनल मुकाबला कब होगा. टीम इंडिया कितनी तारीख को किस मैदान पर कितने बजे से अपना सेमीफाइनल मैच एशियन गेम्स 2026 में खेलने वाली हैं.

इसके बारे में फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 में अपना अगला मैच कब खेलने के लिए उतरने वाली है. आइए इसके बारे में पूरी डिटेल्स जानते हैं.

एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया पहुंच गई है. भारत अफगानिस्तान के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के चलते रद्द हो गया भारत को रैंकिंग में अफगानिस्तान के ऊपर होने का फायदा मिला टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. इसके साथ ही इंडियन क्रिके टीम ने देश के लिए लगभग एक मेडल पक्का कर दिया है. अब सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाकर टीम इंडिया एशियन गेम्स 2023 में जीता हुआ अपना स्वर्ण पदक डिफेंड करना चाहेगी. लेकिन उससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले की डिटेल्स जानते हैं.

 

 

टीम इंडिया कब खेलेगी अपना सेमीफाइनल मैच

इंडियन क्रिकेट टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी में आज से यानी 28 सितंबर से सिर्फ 1 दिन के बाद अपना अगला मैच एशियन गेम्स 2026 में खेलती हुई नजर आएगी. भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल की रेस में बने रहना चाहेगी.

कितनी तारीख को होगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल मैच

भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में अपना सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाने वाला है. इसका मतलब है कि, इंडियन क्रिकेट टीम 1 अक्टूबर को अपना सेमीफाइनल मैच खेलने वाला है. ऐसे में आज से सिर्फ 2 दिन छोड़कर तीसरे दिन श्रेयस अय्यर की टीम एक्शन में नजर आने वाली है.

कितने बजे से होगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल मैच

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना मुकाबला सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 9:30 बजे होगा. ऐसे में इंडियन क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का एक्शन सुबह-सुबह देख पाएंगे. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन खुद श्रेयस अय्यर बल्ले से धमाल मचाने के लिए बेताब होंगे.

किस मैदान पर खेला जाएगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल

टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 का अपना सेमीफाइनल मुकाबला जापान में खेलने वाली है. ये मुकाबला जापान के निशिन में खेला जाएगा. इंडियन क्रिकेट टीम इस सेमीफाइनल मैच में कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आएगी. इस मुकाबले में रवि बिश्नोई वाशिंगटन सुंदर समेत अक्षर पटेल के पास अपने फिरकी के जाल में विरोधियों को फंसाने का मौका होगा.

 

 

किस टीम से होगा भारत का सेमीफाइनल मैच

इंडियन क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला किस टीम के साथ खेलने वाली है. ये अभी तक तय नहीं हुआ है. टीम इंडिया की विरोधी टीम का फैसला 29 सितंबर यानी मंगलवार को होगा. जहां श्रीलंका नेपाल के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल 3 की विजेता के साथ टीम इंडिया की सेमीफाइनल में टक्कर होगी.

ऐसे में काफी ज्यादा चांस हैं कि, भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर (गुरुवार) को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा.

Leave a Comment