इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला आग उगल रहा है। श्रीलंका के खिलाफ हुए तीसरे T20I में उन्होंने 32 गेंदों पर 62 रनों की नाबाद पारी खेल अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
अपनी इस तूफानी फिफ्टी के दम पर बटलर ने पाकिस्तान के विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पछाड़ दिया है और अब वह रोहित शर्मा के लिए खतरा बन गए हैं। यह लिस्ट है टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने की। यहां विराट कोहली नहीं, बल्कि पाकिस्तान के बाबर आजम पहले पायदान पर हैं। आइए इस पूरी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं-
जोस बटलर बने रोहित शर्मा के लिए खतरा
जोस बटलर का यह T20I क्रिकेट में 32वां 50 प्लस स्कोर था। वह अभी तक इस फॉर्मेट में कुल 32 बार पचास रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं, जिसमें 2 बार उन्होंने शतक भी जड़े। बटलर ने T20I में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिलहाल मोहम्मद रिजवान को पछाड़ा है, जिन्होंने अपने टी20 करियर में अभी तक 31 बार यह कमाल किया है। अब बटलर रोहित शर्मा के लिए खतरा बन गए हैं।
रोहित शर्मा ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में कुल 37 बार 50 रन का आंकड़ा पार किया, जिसमें 32 फिफ्टी और 5 सेंचुरी शामिल है। बटलर और रोहित के बीच अब 5 फिफ्टी प्लस स्कोर का ही अंतर है। रोहित रिटायर हो चुके हैं और बटलर की जबरस्त फॉर्म को देखकर लगता है कि वह जल्द ही उन्हें इस लिस्ट में पछाड़ देंगे।
विराट कोहली-बाबर आजम टॉप-2 में
जोस बटलर इसी तरह खेलते रहे तो वह इस लिस्ट में पहला पायदान भी हासिल कर सकते हैं। जी हां, इस समय टॉप-2 में मौजूद विराट कोहली और बाबर आजम भी उनसे ज्यादा दूर नहीं हैं। विराट कोहली 39 फिफ्टी प्लस स्कोर के साथ दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 38 अर्धशतक और 1 शतक लगाया। जबकि बाबर आजम 39 फिफ्टी और 2 सेंचुरी समेत 42 फिफ्टी प्लस स्कोर के साथ लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। बटलर और बाबर के बीच 10 फिफ्टी प्लस स्कोर का अंतर है।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 29 और केएल राहुल 24 फिफ्टी प्लस स्कोर के साथ टॉप-15 में हैं। सूर्या 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं राहुल ने तो काफी लंबे समय से यह फॉर्मेट नहीं खेला है।