जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच

जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम पहली बार भारत दौरे पर आने वाली है. इस ऐतिहासिक टूर के लिए जिम्बाब्वे ने अपनी टीम का एलान कर दिया है. 16 अक्टूबर-28 अक्टूबर के बीच तीन टी20 मैच और तीन ही ODI मैच खेले जाएंगे.

टी20 सीरीज के तीन मैच क्रमशः 16 अक्टूबर, 18 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को खेले जाएंगे. ये तीनों मैच छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में खेले जाएंगे. वनडे सीरीज के मैच 23 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को खेले जाएंगे. ये तीनों मैच वडोदरा स्थित बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेले जाएंगे.

जिम्बाब्वे टीम बढ़े हुए मनोबल के साथ मैदान में उतरेगी, क्योंकि वह अभी अपने घरेलू मैदान हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर वेस्टइंडीज को चित्त करके आ रही है. वह जिम्बाब्वे की वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे पहली जीत रही. बताते चलें कि आगामी वनडे सीरीज ICC वीमेंस चैंपियनशिप का हिस्सा होगी.

 

 

खासतौर पर दोनों की वनडे सीरीज बहुत महत्वपूर्ण होगी, जिसमें ICC वीमेंस चैंपियनशिप के पॉइंट्स दांव पर लगे होंगे. चूंकि जिम्बाब्वे विश्व की टॉप टीम के साथ खेल रही होगी, यह उसके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नई छाप छोड़ने का सुनहरा अवसर होगा. जिम्बाब्वे टीम के पास बल्लेबाजी में माडेस्टर मुपाचिकवा शार्न मायर्स, चिपो मुगेरी और बिलव्ड बीजा भी होंगी. वहीं गेंदबाजी में न्याशा ग्वानजुरा लीड कर रही होंगी.

कप्तान नकोमो के अलावा नोवमेलो सिबांदा के बास खूब सारा इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव होगा. मगर जिम्बाब्वे के लिए यह चुनौती आसान नहीं होगी, क्योंकि ODI फॉर्मेट में भारत मौजूदा चैंपियन है, वहीं टी20 में टीम इंडिया एशिया कप और एशियन गेम्स की चैंपियन बन कर आ रही है.

जिम्बाब्वे का स्क्वाड: जोसेफिन नकोमो (कप्तान), बिलव्ड हॉर्स, केलिस नधलोवु, मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, लोरिन फिरी, लाइट डक, मोडेस्टर मुपाचिकवा, तेंडाई मेयर्स

Leave a Comment