गौतम गंभीर की कोचिंग पर सवाल, पूर्व दिग्गज ने लगाया गलत बर्ताव का आरोप, बोले- इन 2 प्लेयर्स के साथ.

Wasim Jaffer on Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को अक्सर उनकी कोचिंग स्टाइल के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. खासतौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा से दिग्गजों के साथ गंभीर के ट्रीटमेंट पर सवाल खड़े किए जाते हैं.

अब पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहना है कि गंभीर ने रोहित-विराट नहीं, बल्कि टीम के 2 अन्य खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी हुई है. वसीम जाफर ने कहा कि गंभीर (Gautam Gambhir) के कोचिंग करियर पर सबसे बड़ा दाग टेस्ट सीरीज में हार है.

इसके अलावा वसीम ने कुछ खिलाड़ियों के साथ गंभीर के बर्ताव को लेकर भी सवाल उठाए हैं. वसीम जाफर ने कहा कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में गंभीर की उपलब्धियों पर सवाल नहीं उठाए जा सकते, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के साथ फैसले बेहतर तरीके से लिए जा सकते थे.

किन खिलाड़ियों के साथ गंभीर ने की नाइंसाफी?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसको लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर बात की. उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को जिस तरह से टीम से बाहर किया गया, उसे बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था. उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ियों के साथ बेहतर बर्ताव किया जा सकता था.

दरअसल, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया, जबकि मोहम्मद शमी को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद ड्रॉप कर दिया गया. वसीम जाफर का मानना है कि इन खिलाड़ियों के साथ बेहतर बर्ताव किया जा सकता था. उन्होंने कहा कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में गंभीर पर और कोई दोष नहीं मढ़ा जा सकता है.

टेस्ट सीरीज हार पर बोले वसीम जाफर

वसीम जाफर ने आगे कहा कि घर पर साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड से मिली करारी हार का दाग गंभीर के कोचिंग करियर पर हमेशा रहेगा. उन्होंने कहा कि बिना किसी शक के, उन दो सीरीज का दाग हमेशा उन पर रहेगा. यह सिर्फ उनके रिकॉर्ड पर ही नहीं, बल्कि कप्तान और दूसरे खिलाड़ियों पर भी असर डालेगा. भारत आकर उन्हें हराना एक ऐसी बड़ी चुनौती थी, जिसे बहुत कम टीमें ही पार कर पाई थीं. पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि अचानक इस तरह हारना टीम इंडिया के लिए बहुत बुरा था. वसीम जाफर का कहना है कि अगर टीम इंडिया वो सीरीज जीत जाती है, तो आज WTC प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर होती. उन्होंने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट में अभी काफी सुधार किया जा सकता है.

भारत को घर पर मिली हार

बता दें कि साल 2024 में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 से करारी हार मिली थी. इससे पहले भारत ने 12 सालों से घर पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई थी. इसके बाद 2025 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में 0-2 से बुरी हार का सामना करना पड़ा.

Leave a Comment