गर्लफ्रेंड से है अर्शदीप सिंह के सेलिब्रेशन का कनेक्शन, मैदान पर अजीब जश्न का सच आया सामने

क्रिकेट के मैदान पर विकेट लेने के बाद गेंदबाजों का जश्न मनाना आम बात है, लेकिन कभी-कभी खिलाड़ियों का कोई खास अंदाज चर्चा का विषय बन जाता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में अर्शदीप सिंह के साथ भी ऐसा ही हुआ।

विकेट लेने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज ने डांस करते हुए जश्न मनाया। शुरुआत में फैंस को इसका मतलब समझ नहीं आया, बाद में अर्शदीप ने खुद इसके पीछे की कहानी बता दी। इसे उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर से जोड़कर बताया।

गर्लफ्रेंड के लिए किया खास सेलिब्रेशन

अर्शदीप ने बताया कि उनका यह डांस सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड समरीन कौर के लिए था। दोनों जब भी साथ घूमने जाते हैं या किसी एक का मूड खराब होता है, तो इसी तरह के डांस स्टेप करके एक-दूसरे को खुश करने की कोशिश करते हैं। अर्शदीप ने कहा कि उन्होंने मैदान पर वही खास अंदाज दोहराकर अपनी पार्टनर को यह सेलिब्रेशन डेडिकेट किया।

कौन हैं समरीन कौर?

समरीन कौर पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल हैं। दोनों के रिश्ते की चर्चा आईपीएल 2026 के दौरान तेज हुई थी। धर्मशाला में दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वे हाथों में हाथ डालकर घूमते नजर आए थे। इसके बाद 27 जुलाई 2026 को अर्शदीप ने समरीन के साथ तस्वीरें साझा करते हुए ‘My Person’ लिखा था। इससे दोनों के रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से मुहर लग गई।

 

 

ट्रोलिंग पर अर्शदीप ने किया था समर्थन

हाल ही में समरीन को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अर्शदीप के साथ रिश्ते को लेकर ट्रोल किया था। इस पर उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में जवाब दिया कि वह 17 साल की उम्र से काम कर रही हैं और अपना खर्च खुद उठाती हैं। अर्शदीप भी उनके समर्थन में आए और उनकी पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि उन्हें अपनी पार्टनर पर गर्व है। दोनों के रिश्ते का एक और खास पहलू उनके टैटू हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने एक-दूसरे के नाम के शुरुआती अक्षरों वाले टैटू भी बनवाए हैं।

मैच में चमके अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया के हीरो अर्शदीप सिंह रहे। उन्होंने कीवी टीम के 4 प्लेयर्स को आउट कर धमाल मचा दिया। भारत ने इस मैच में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कार सीरीज में लीड हासिल कर ली।

Leave a Comment