क्रिकेट में बोल्ड होने का नियम बदला, इस तरह उड़े स्टंप्स तो आउट नहीं होगा बल्लेबाज

क्रिकेट में बहुत सारे नियम हैं और समय-समय पर उन नियमों में बदलाव होता रहता है. कुछ ऐसा ही बदलाव बल्लेबाज के बोल्ड होने पर भी हुआ है. आपको बता दें क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने बोल्ड होने का एक नियम बदला है.

एमसीसी के अध्यक्ष फ्रेजर स्टीवर्ट ने एक वीडियो के जरिए बताया है कि अगर खिलाड़ी नॉन स्ट्राइक पर लगी विकेट्स पर बॉल मारता और वहां से गेंद लुढ़कते हुए बैटिंग एंड के विकेट पर लग जाती है तो बल्लेबाज को बोल्ड नहीं माना जाएगा.

बोल्ड के नियम में ये बदलाव

एमसीसी के अध्यक्ष फ्रेजर स्टीवर्ट ने बताया कि जूनियर काउंटी मैच में एक बल्लेबाज ने शॉट खेला. वो गेंद नॉन स्ट्राइक पर गड़ी स्टंप्स पर लगी. इसके बाद वो गेंद लुढ़कते हुए आई और उसने बैटिंग एंड के विकेट्स भी उड़ा दिए. इसके बाद बल्लेबाज को आउट दे दिया गया. क्रिकेट के पुराने नियम के हिसाब से वो बल्लेबाज आउट था. लेकिन नए नियम में जो बदलाव हुआ है उसके मुताबिक ये आउट नहीं माना जाएगा. इस तरह बल्लेबाज बोल्ड होते नहीं हैं लेकिन आशंका तो बनी ही रहती है और एमसीसी ने इस नियम को बदलकर इसे भी खत्म कर दिया है.

 

 

एमसीसी ने ये नियम भी बदले हैं

बता दें एमसीसी ने क्रिकेट के कई और नियम बनाए हैं. 1 अक्टूबर से लागू नियमों के मुताबिक अगर बल्लेबाज अगली गेंद खेलने के लिए जानबूझकर समय बर्बाद करेगा तो पहले दो बार उसे चेतावनी मिलेगी और तीसरी बार फील्डिंग टीम को 5 पेनल्टी रन मिलेंगे. दोनों कप्तानों की मर्जी से डे टेस्ट में भी पिंक गेंद का इस्तेमाल किया जा सकेगा. टेस्ट मैच में अगर दिन के आखिरी ओवर में कोई बल्लेबाज आउट होता है तो खेल तुरंत समाप्त नहीं होगा, बल्कि नया बल्लेबाज क्रीज पर आएगा. ऐसे ही कई और नियम एमसीसी ने बदले हैं.

Leave a Comment