क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ये कमाल, 40 साल वाले 2 दिग्गजों ने बनाया खास रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में 40 साल से ज्यादा उम्र के खिलाड़ी कम ही दिखते हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में जिम्बाब्वे ने एक साथ 3 ऐसे खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में मौका दिया.

 

इस पहले वनडे मैच में ब्रेंडन टेलर, सिकंदर रजा और क्रेग इरवाइन प्लेइंग-11 का हिस्सा थे और इसमें से रजा और इरवाइन ने एक खास रिकॉर्ड बना दिया. (Photo: Getty Images)

इरवाइन और रजा ने इस मैच में अर्धशतक जमाकर एक खास रिकॉर्ड बनाया. ODI क्रिकेट के इतिहास में पहली बार 40 साल से ज्यादा उम्र के बल्लेबाजों ने एक ही मैच में अर्धशतक जमाए. (Photo: Getty Images)

295 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 साल के सिकंदर रजा ने 57 रन की पारी खेली, जबकि 41 साल के इरवाइन ने 59 रन बनाए. हालांकि फिर भी टीम को हार का सामना करना पड़ा. (Photo: Getty Images)

वहीं ऑस्ट्रेलिया की जीत के स्टार रहे तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने भी इस मैच को खुद के लिए खास बनाया. उन्होंने पहली बार अपने ODI करियर में पारी में 5 विकेट लिए.

Leave a Comment