कीवी गेंदबाजों ने 10 साल से बना रखी थी बादशाहत, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने ध्वस्त कर दिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड के 368 रनों पर ऑलआउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल और जायसवाल ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।

इन दोनों बल्लेबाजों ने ना सिर्फ शतकीय साझेदारी की, बल्कि अपने- अपने अर्धशतक भी पूरे किए।

एक वक्त तक लग रहा था यशस्वी जायसवाल अपना शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन वे 85 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। भारत को 130 के स्कोर पर पहला झटका लगा। भले ही यशस्वी अपना शतक पूरा ना कर पाएं हों, लेकिन दोनों बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारी से पिछले 10 सालों से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने जो बादशाहत बना रखी थी, उसे ध्वस्त कर दिया है।

दोनों ओपनर्स ने फिफ्टी जड़ खत्म की 10 साल की बादशाहत

दरअसल, न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 10 साल बाद ऐसा हुआ है कि जब किसी मेहमान या विदेशी टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने एक टेस्ट पारी में अर्धशतकीय पारियां खेली हों। इससे पहले पाकिस्तान के ओपनर्स ने साल 2016 में ऐसा किया था। उसके बाद से 10 साल बीत गए, लेकिन न्यूजीलैंड की सरजमीं पर किसी भी देश के ओपनिंग बैटर्स ने एक साथ फिफ्टी नहीं जड़ी। इससे इस बात को समझा जा सकता है कि इन 10 वर्षों में न्यूजीलैंड के गेंदबाज कितने घातक रहे और अपनी टीम को शुरुआती सफलाएं बहुत जल्दी दिलाईं।

हालांकि, अब यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने उनके 10 साल के दबदबे को खत्म कर दिया है और दोनों बल्लेबाजों ने एक ही टेस्ट पारी के दौरान अर्धशतक लगा दिया है। क्रिकबज से मिले आंकड़ों में यह जानकारा दी गई कि “न्यूजीलैंड में किसी टेस्ट पारी के दौरान मेहमान टीम के दोनों ओपनर्स के 50 रन के पार पहुंचने का पिछला वाकया 2016 में हैमिल्टन में देखने को मिला था। पाकिस्तान के लिए सामी असलम (91) और अजहर अली (58) ने 369 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऐसा किया था। हालांकि, इसके बाद मेहमान टीम 131/0 के स्कोर से लड़खड़ा गई और पूरी टीम 230 रनों पर सिमट गई।”

लोकेश राहुल ने बनाए 52* और जायसवाल 85 पर आउट

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अति महत्वपूर्ण इस मैच में भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 39 ओवर की बल्लेबाजी करते हुए 159 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। लोकेश राहुल 116 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 44.83 की स्ट्राइक रेट से संभलकर बल्लेबाजी की है। दूसरे छोर पर देवदत्त पडिक्कल 35 गेंदों में 16 रन बनाकर खेल रहे रहैं। उन्होने 3 चौके लगाए हैं। इससे पहले 130 के टीम स्कोर पर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसावल 89 गेंदों का सामना करते हुए 85 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके लगाए। हालांकि, वे एक भी छक्का नहीं जड़ सके। 95.51 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

Leave a Comment