कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट? टाइमिंग में होगा बदलाव या नींद फिर करनी पड़ेगी खराब, नोट कर लें सही टाइम

IND VS NZ 2nd Test: भारत न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन में खेला गया, जो ड्रॉ पर खत्म हो गया. अब सभी की नजरें दूसरे टेस्ट मैच पर टिकी होंगी, जिसे टीम इंडिया हर हाल में जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपने स्थान में सुधार करना चाहेगी.

हालांकि, एक बार फिर भारतीय फैंस को इस मैच को देखने के लिए अपनी रातों की नींद खराब करनी पड़ेगी. तो आइए इस आर्टिकल में मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डीटेल के बारे में बताते हैं जानते हैं कि मैच कितनी तारीख से शुरू होगा आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे.

कितनी तारीख से शुरू होगा दूसरा टेस्ट?

भारत न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मैच खत्म हो गया है अब दूसरा मुकाबला 27 नवंबर से शुरू होगा. ये मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा, जो 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक खेला जाएगा.

 

 

कितने बजे शुरू होगा दूसरा टेस्ट?

भारत न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले मैच की ही तरह दूसरा टेस्ट मैच देखने के लिए भी भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी पड़ेगी. दूसरा टेस्ट मैच लोकलटाइमजोन के हिसाब से सुबह 11 बजे से शुरू होगा. जबकि भारतीय समयानुसार, मुकाबला रात में 3.30 बजे ही शुरू हो जाएगा. इसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 3 बजे मैदान पर उतरेंगे.

कहां लाइव देख सकेंगे दूसरा टेस्ट मैच?

भारत न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच को भी आप आराम से घर बैठकर इंज्वॉय कर सकेंगे. इस मैच का भी लाइव टेलीकास्ट टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा., जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

ऐसा रहा पहले टेस्ट मैच का हाल

वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया. मुकाबले की बात करें, तो इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जहां, कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी पहली पारी में 368 रन बनाकर आउट हो गई. फिर, टीम इंडिया ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 720 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. नतीजन, पहली पारी के आधार पर भारत ने 52 रनों की लीड ले ली.

उम्मीद थी कि भारतीय गेंदबाज कीवी टीम को ऑलआउट कर देंगे पारी से जीत टीम इंडिया पारी से जीत दर्ज कर लेगी. मगर, ऐसा नहीं हो सका. कीवी टीम के बल्लेबाजों ने 5 विकेट के नुकसान पर 120 ओवरों में 239 रन बनाए इस मैच को ड्रॉ करा दिया.

 

 

भारत का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, वाशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप

न्यूजीलैंड का स्क्वाड: टॉम लाथम (कप्तान), हेनरी निकल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, जैकब डफी, काइल जैमीसन, नाथन स्मिथ, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, डेवोन कॉनवे, टॉम ब्लंडेल, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर

Leave a Comment