‘ काफी अनुभवहीनता नजर आती है…’, रिंकू सिंह को KKR की कप्तानी सौंपने के मुद्दे पर इरफान पठान का चौंकाने वाला बयान

अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स पिछले सीजन सातवें स्थान पर रही थी. हालांकि, रहाणे अब संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि टीम की अगुवाई कौन करेगा.

केकेआर ने मंगलवार को टीम से कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है. हालांकि, उन्होंने अपने कोर को बनाए रखा है. कई दिग्गजों का मानना है कि कोलकाता को अगले सीजन के लिए रिंकू सिंह को टीम को कमान सौंप देनी चाहिए, लेकिन पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर इरफान पठान ने कहा है कि अगर रिंकू को कप्तानी मिली तो यह अनुभव की कमी एक बड़ा मुद्दा बन जाएगी.

पूर्व ऑलराउंडर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सवाल पर जियोस्टार से कहा,”अगर रिंकू की बात करें, तो काफी चर्चा हो रही है कि उन्हें लीडरशिप सौंपी जानी चाहिए. फिलहाल, उनके पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं. अगर नेतृत्व के नजरिए से देखें, तो काफी अनुभवहीनता नजर आती है. इसलिए, जब खिलाड़ियों को खरीदने (ऑक्शन में) की बात आएगी, तो उनके दिमाग में नेतृत्व का मुद्दा जरूर होगा.”

“हालांकि, मुझे लगता है कि अगर उन्हें बाहर से खिलाड़ी खरीदने पड़े, तो बस एक ही नाम ध्यान में आता है. अभी जो नाम सामने आ रहे हैं, उनमें से शाई होप ने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन वह एक विदेशी खिलाड़ी हैं.” “ऐसे में, अगर रिंकू सिंह को कप्तानी दी जाती है, तो अनुभव की कमी एक बड़ा मुद्दा बन जाएगी.”

इरफान ने आगे कहा,”मुझे लगता है कि यह कोलकाता की कमजोरी बनी रहेगी. हालांकि, जिन खिलाड़ियों को उन्होंने रिलीज किया है, उसमें कोई हैरानी की बात नहीं है. अजिंक्य रहाणे के न होने से, अगर वे चाहें तो अंगकृष (रघुवंशी) के साथ ओपनिंग करवा सकते हैं. इससे कई चीजें उनके पक्ष में हो सकती हैं.”

पठान ने आगे कहा,”अगर हर्षित राणा भी गेंदबाजी के लिए फिट हो जाते हैं, जो पिछले साल नहीं खेल पाए थे. तो वहां भी टीम मजबूत नजर आएगी. इसलिए, अगर उन्हें एक अच्छा कप्तान मिल जाता है, तो आने वाला सीजन पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर हो सकता है.”

कोलकाता नाइट राइडर्स के रिलीज खिलाड़ी: मथीशा पथिराना (18 करोड़ रुपये), मुस्तफिजुर रहमान (9.2 करोड़ रुपये), तेजस्वी सिंह दहिया (3 करोड़ रुपये), रचिन रवींद्र (2 करोड़ रुपये), अजिंक्य रहाणे (1.5 करोड़ रुपये), आकाश दीप (1 करोड़ रुपये), ब्लेसिंग मुजारबानी (75 लाख रुपये), नवदीप सैनी (75 लाख रुपये), राहुल त्रिपाठी (75 रुपये) लाख), उमरान मलिक (75 लाख रुपये), दक्ष कामरा (30 लाख रुपये), लविनिथ सिसौदिया (30 लाख रुपये)

कोलकाता नाइट राइडर्स के रिटेन खिलाड़ी: रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी सूची – अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, हर्षित राणा, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, प्रशांत सोलंकी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, टिम सीफर्ट, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती.

Leave a Comment